फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A second door will be built on the polling booth with one gate.

Lalitpur News: एक गेट वाले पोलिंग बूथ पर बनाया जाएगा दूसरा दरवाजा

Mon, 08 Apr 2024 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
A second door will be built on the polling booth with one gate.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मतदान में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए ऐसे मतदान केंद्र जहां मतदेय स्थल पर एक ही दरवाजा है, वहां एक और दरवाजा लगाया जाएगा। जिला निर्वाचन विभाग ने इसके आदेश डीआईओएस और बीएसए को दिए हैं। दूसरे दरवाजे का निर्माण ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा विभाग की कंपोजिट ग्रांट से कराया जाएगा। जबकि नगरीय क्षेत्र में इसे नगर पालिका परिषद कराएगी।

लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तेजी के साथ तैयारी में जुटा है। मतदान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी व निष्पक्ष रहे, इसके लिए भी काम कराए जा रहे हैं। अब जिला निर्वाचन विभाग ने ऐसे मतदेय स्थलों पर एक और दरवाजा बनाने के निर्देश दिए हैं, जहां एक ही दरवाजा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जहां मतदाताओं के आने जाने के लिए एक ही दरवाजा है, वहां उक्त कमरे में एक और दरवाजा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed