{"_id":"659707f0a44834a2a00ce93e","slug":"a-70-year-old-man-molested-a-ten-year-old-girl-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-8483-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दस वर्षीय बालिका के साथ 70 साल के वृद्ध ने की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दस वर्षीय बालिका के साथ 70 साल के वृद्ध ने की छेड़छाड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दस वर्षीय बालिका को बहाने से अपने घर बुलाकर 70 वर्षीय वृद्ध ने बुरी नीयत से पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना बार अंतर्गत एक ग्राम की दस वर्षीय बालिका बृहस्पतिवार को अपने मोहल्ले में खेल रही थी, तभी मोहल्ले के एक 70 वर्षीय वृद्ध ने बालिका को बहाने से अपने पास बुलाया और अपने घर ले गया। यहां आरोपी वृद्ध ने बालिका से अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ की। किसी प्रकार बालिका आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। इस पर पीड़िता का पिता अपनी पुत्री को लेकर थाना बार पुलिस के पास पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व सीओ तालबेहट कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर घटना की पड़ताल की।
-- -- -- -- --
थाना बार पुलिस को लिखित सूचना दी गई थी कि नाबालिग बालिका के साथ 70 वर्षीय वृद्ध ने छेड़छाड़ की है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
कुलदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी तालबेहट