{"_id":"25-44811","slug":"Lalitpur-44811-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिका कार से बरामद हुए तीन लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिका कार से बरामद हुए तीन लाख
Lalitpur
Updated Tue, 25 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरौनी / ललितपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महरौनी क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों में वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक वाहन से तीन लाख रुपये बरामद किए गए। अभिलेखीय निरीक्षण के बाद रुपये लौटाए गए।
एसडीएम महरौनी रत्नाकर मिश्र एवं क्षेत्राधिकारी अनिल सिरोही के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आर के शर्मा के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग सुबह 10 बजे हुई। सीमावर्ती गांवों से गुजरने वाले छोटे व बड़े वाहनों को रोककर सघन तलाशी ली गई। महरौनी से टीकमगढ़ की ओर जा रही इंडिका की तलाशी लेने पर तीन लाख रुपये नकद बरामद किए गए। छतरपुर मध्य प्रदेश निवासी वाहन मालिक ने रुपयों से संबंधित अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत किए, इसके बाद उसके रुपये लौटा दिए गए। दो घंटे चली वाहन चेकिंग के दौरान अनेक बड़े वाहनों से हूटर व शीशे पर लगी काली फिल्म उतारी गई। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 14 वाहनों का चालान कर 4200 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।