फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   रैली में पांच लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

रैली में पांच लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

Tue, 07 Jan 2014 05:49 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Tue, 07 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी झांसी में प्रदेश की सबसे बड़ी रैली आयोजित करने की तैयारी में है। 11 जनवरी को राजकीय इंटर कालेज मैदान में 5 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए ललितपुर जनपद के नेताओं को 50 हजार लोगों का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आयोजित होने वाली समाजवादी पार्टी की रैली में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित पार्टी के अन्य कद्दावर नेता शिरकत करेंगे। मुरादाबाद दंगों से हो रही किरकिरी के बावजूद पार्टी इस रैली में बड़ा जनसमूह एकत्रित करके विपक्षियों को अपनी बढ़ती लोकप्रियता का एहसास कराना चाहती है, यही वजह है कि इस रैली में पांच लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए झांसी जनपद के नेताओं को 2.50 लाख व ललितपुर जनपद को 50 हजार लोगों का लक्ष्य सौंपा गया है। ठीक इसी तरह आसपास के अन्य जनपदों को भी भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। रैली को सफल बनाने का जिम्मा न्याय पंचायत प्रभारियों का होगा। जनपद की 48 न्याय पंचायतों को देख रहे इतने ही प्रभारियों को अपने- अपने क्षेत्र से एक- एक हजार लोगों को झांसी पहुंचाना होगा। ठीक इसी तरह से महरौनी, पाली व तालबेहट नगर पंचायतों का भी लक्ष्य प्रभारियों को सौंपा गया है। नगर पालिका परिषद स्तर केे पदाधिकारी लोगों को ट्रेनों से झांसी पहुंचाने का जिम्मा संभालेंगे। यही नहीं महरौनी, मड़ावरा व बिरधा जैसे दूरस्थ क्षेत्रों से लोगों को बसों से झांसी भेजा जाएगा। वहीं बार, तालबेहट व जखौरा के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को चार पहिया वाहनों से रैली स्थल तक पहुंचाया जाएगा। रैली में जनपद से लोगों को झांसी तक ले जाने का जिम्मा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बड़ौनिया व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव को सौंपा गया है। वे न्याय पंचायत प्रभारियों को संसाधन मुहैया कराएंगे। हर हाल में सफलता प्राप्त करने के लिए न्याय पंचायत प्रभारी ग्रामों की खाक छान रहे हैं।
विज्ञापन


सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल
ललितपुर। 11 जनवरी को झांसी में आयोजित होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल से भी परहेज नहीं कर रही है। सूत्रों का कहना है कि संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों से बसों, आपे व अन्य चार पहिया वाहनों के इंतजाम की बात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed