फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   3.5 km road of the city will be constructed with Rs 14 crores

Lalitpur News: 14 करोड़ से होगा शहर के 3.5 किमी मार्ग का निर्माण

Sun, 15 Sep 2024 03:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
3.5 km road of the city will be constructed with Rs 14 crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के मुख्य मार्ग पानी की टंकी से गोविंद सागर बांध तिराहा हाईवे तक जर्जर पड़े मार्ग का जल्द ही निर्माण किया जाएगा। मार्ग दस मीटर चौड़ाई में बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने 13.97 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया है। स्वीकृति मिलने पर निर्माण शुरू किया जाएगा। सड़क बनने से शहर की यातायात समस्या पूरी तरह दूर हो जाएगी।
बड़ी पानी की टंकी से घंटाघर होकर गोविंद सागर बांध तिराहा तक मार्ग एक दशक से निर्माण की राह देख रहा है। अब तक इसे विभाग द्वारा गड्ढा मुक्त कर दिया जाता था, जो कुछ ही दिन में जर्जर हो जाता था। गड्ढों से चार पहिया ही नहीं दो पहिया वाहन तक ठीक से नहीं चल पाते थे। लोगों को हिचकोले खाकर चलना पड़ता था।
विज्ञापन

सड़क के निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव दिया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने एस्टीमेट तैयार किया था। 3.5 किलोमीटर की सड़क को दस मीटर की चौड़ाई में बनाया जाना है। सड़क को टू लेन बनाया जाएगा। विभाग ने स्पेशल कार्य योजना तैयार कर शासन को भेजी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इसी माह स्वीकृति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जनप्रतिनिधियों ने दिए शासन को पत्र
सांसद अनुराग शर्मा ने शहर की मुख्य सड़क के निर्माण के लिए बीते 17 अक्तूबर को लोक निर्माण विभाग के मंत्री को ज्ञापन भेजा था। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने 26 जून व 31 जुलाई 2024 समेत चार बार शासन को पत्राचार किया। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया था।

---
फैक्ट फाइल
सड़क की लंबाई - 3.5 किलोमीटर
चौड़ाई - 10 मीटर
निर्माण राशि - 13.97 करोड़
मार्ग का प्रकार - टू लेन
---
शहर के मुख्य मार्ग के निर्माण के लिए 13.97 करोड़ का एस्टीमेट तैयार कर प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है।-वीपी सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed