फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   23 gram panchayats could not spend Rs 10 crore in two financial years

Lalitpur News: 23 ग्राम पंचायतें दो वित्तीय वर्षो में नहीं खर्च कर पाईं दस करोड़

Mon, 08 Apr 2024 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
23 gram panchayats could not spend Rs 10 crore in two financial years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद की 23 ग्राम पंचायत को वित्तीय वर्ष 2022-23 में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजना के तहत चयनित किया गया था। शासन ने इन सभी ग्राम पंचायतों के लिए 10 करोड़ रुपये अवमुक्त किए थे। लेकिन, एक वर्ष में ये ग्राम पंचायतें चार करोड़ 59 लाख ही खर्च कर पाई थीं। इसके बाद इन्हें शेष धनराशि अगले वित्तीय वर्ष में दी गई। इस वित्तीय वर्ष में 97. 98 प्रतिशत ही धनराशि खर्च हो पाई। अभी करीब 21 लाख रुपये शेष है।

इन ग्राम पंचायतों ने पहले वित्तीय वर्ष में इस योजना के तहत आवंटित 40 प्रतिशत धनराशि ही खर्च की थी। इसके बाद शासन ने पिछले वित्तीय वर्ष की बाकी 60 प्रतिशत धनराशि इस आशय से निर्गत की थी कि वे इसे स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों में खर्च कर लेंगी, लेकिन दिसंबर तक स्थिति काफी खराब रही तो जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने इन ग्राम पंचायतों के सभी भुगतान पर रोक लगा दी। सिर्फ ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों की अनुमति दी गई। इसके बाद सचिवों ने कार्ययोजना तैयार कर तेजी से कार्य कराया, तब जाकर करीब 98 प्रतिशत खर्च हो पाया। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि आचार संहिता के कारण वित्तीय वर्ष के अंतिम पखवाड़े में कोई कार्ययोजना नहीं बन सकी, जिससे यह धनराशि शेष रही। वर्तमान वित्तीय वर्ष में कार्ययोजना तैयार कर इसे खर्च कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed