फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   संपूर्ण समाधान दिवस में आए सौ प्रार्थना पत्र, मात्र तीन निस्तारित

संपूर्ण समाधान दिवस में आए सौ प्रार्थना पत्र, मात्र तीन निस्तारित

Wed, 20 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में आए सौ प्रार्थना पत्र, मात्र तीन निस्तारित
संपूर्ण समाधान दिवस में आए सौ प्रार्थना पत्र, मात्र तीन निस्तारित
विज्ञापन

शिकायतकर्ता एक ही बार में संतुष्ट हो जाए: योगेंद्र बहादुर
शिकायतों के निस्तारण में रुचि न लेने कार्रवाई की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूूरो
ललितपुर। महीने के तृृतीय मंगलवार को तहसील ललितपुर में प्रभारी डीएम योगेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें प्रभारी जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया और पूर्व में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के प्रकरणों की निस्तारित आख्या और लंबित रहने के कारणों की समीक्षा की। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय तथा विकास खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने तहसील में उपस्थित फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का स्वयं परीक्षण करें तथा यह भी प्रयास किया जाए कि शिकायतकर्ता एक ही बार में संतुष्ट हो जाए, उसे बार-बार भटकना न पड़े। उन्होंने निर्देश दिए कि अगले संपूर्ण समाधान दिवस में कोई भी ऐसी शिकायत न आये जो आज के संपूर्ण समाधान दिवस में प्रस्तुत हुई है, यदि ऐसा होता है तो मान लिया जायेगा कि संबंधित अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में रुचि नहीं ले रहे हैं, जिनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 100 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इसमें राजस्व विभाग के 47, विद्युत के 11, विकास विभाग के 03, पुलिस विभाग के 19, नगर पालिका के 05 तथा अन्य विभागों के 15 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 03 मौके पर ही निस्तारित कर दिये गये तथा शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि इन प्रार्थना पत्रों का समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाये। निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाये जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वे संपूण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को शासनादेश में निर्गत निर्देशों के क्रम में श्रेणीवार पंजीकरण कराकर फरियादियों को रसीद निर्गत कराना सुनिश्चित करें। इस मौके पर सीएमओ डा. प्रताप सिंह, कृषि उप निदेशक संतोष कुमार सविता, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एसके शाक्य, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय, तहसीलदार ललितपुर सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed