फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मुख्य सचिव के दौरे को लेकर प्रशासन में हड़कंप

मुख्य सचिव के दौरे को लेकर प्रशासन में हड़कंप

Thu, 01 Feb 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव के दौरे को लेकर प्रशासन में हड़कंप
रीबोर हैंडपंपों की खराब स्थिति पर नाराजगी
विज्ञापन

मुख्य सचिव के दौरे को लेकर प्रशासन में हड़कंप
जिलाधिकारी ने जनवरी के कार्यक्रमों की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
मुख्य सचिव उप्र शासन के दौरे को देखते हुए प्रशासन हरकत में आ गया है। बुधवार को डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में शासन की चिह्नित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के निर्धारित 61 प्रपत्रों पर माह जनवरी 2018 तक की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने रीबोर हैंडपंपों की खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की।
चिकित्सा विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम को सीएमओ डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में 6 नये चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है। वर्तमान में 3 चिकित्सक लंबी अवधि से अवकाश पर चल रहे हैं। टीकाकरण की प्रगति धीमी होने पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। महिला हेल्पलाइन की प्रगति धीमी होने पर जिलाधिकारी ने योजना का और अधिक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बताया गया कि सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

स्वच्छ पेयजल की समीक्षा के दौरान अधिशाषी अभियंता जल निगम द्वारा बताया गया कि वर्तमान में जिले में 09 स्वच्छ पेयजल योजनायें संचालित हैं, जिनमें से पांच योजनाओं के तहत जलापूर्ति हो रही है। जिलाधिकारी द्वारा रीबोर हैंडपंपों की खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की गयी। जिले में सड़कों के निर्माण की समीक्षा के दौरान अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग ललितपुर द्वारा बताया गया कि जिले में 10 नई सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है, जिनमें से लक्ष्य के सापेक्ष अधिकांश सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। नगरीय स्ट्रीट लाइट की समीक्षा के दौरान अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका द्वारा बताया गया कि व्यक्तिगत संस्था ईएसएल को नगर में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य सौंपा गया है। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि यूनीफार्म वितरण का कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है तथा स्वेटर वितरण का कार्य 80 प्रतिशत हो चुका है। जिले में कुल 4807 शिक्षक है। इस तरह औसतन तीन छात्रों पर एक शिक्षक है। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान अधिशाषी अभियंता विद्युत द्वारा बताया गया कि शहरी क्षेत्र में 23 घण्टे से अधिक आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋण मोचन योजना के तहत जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले के 38001 किसानों का 215 करोड़ रुपये का ऋण पांच चरणों में माफ किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 9871 िशकायतें प्राप्त हुईं हैं, जिनमें से 5268 शिकायतों का सत्यापन तहसील स्तर पर कराया जा चुका है। आसरा आवास के तहत बताया गया 150 स्वीकृति पत्रों का आवंटन हो चुका है। जीओ टेगिंग कार्य होने के उपरांत धनराशि लाभार्थियों के खातों में पहुंच जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में 47 आंगनबाड़ी केंद्रों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिनमें से 10 केंद्रों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष कार्य मार्च के अंत तक पूर्ण करा लिया जाएगा। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed