{"_id":"6aeb8cb89a9081bc860fe5d1","slug":"as-soon-as-lakshmana-fell-unconscious-an-outcry-erupted-within-ramas-camp-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-166272-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: लक्ष्मण के मूर्छित होते ही रामदल में मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: लक्ष्मण के मूर्छित होते ही रामदल में मचा हाहाकार
विज्ञापन
पाली: लक्ष्मण के मूर्छित होने पर विलाप करते श्रीराम, लीला का मंचन। संवाद
- फोटो : Samvad
पाली। श्री नीलकंठेश्वर आदर्श रामलीला समिति ने लक्ष्मण को शक्ति वाण लगने और कुंभकरण वध लीला का मंचन किया। इस दौरान मेघनाथ द्वारा लक्ष्मण को मूर्छित करने और हनुमान द्वारा संजीवनी लाने का प्रसंग दिखाया गया।
प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लेकर लक्ष्मण युद्ध भूमि में मेघनाथ से भिड़ते हैं। मेघनाथ ने शक्तिवाण से लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया, जिससे रामा दल में हाहाकार मच गया। हनुमान लक्ष्मण को श्री राम के पास लाए, जहां जामवंत ने वैद्य सुषेण का सुझाव दिया। हनुमान लंका से सुषेन को लाए, जिन्होंने संजीवनी बूटी से ही प्राण बचने की बात कही। धौलागिरि पर्वत से बूटी की पहचान न होने पर हनुमान पूरा पहाड़ ही उठाकर लाए। सुषेण के संजीवनी प्रयोग से लक्ष्मण जीवित हो उठे, और श्री राम ने उन्हें गले लगाया। इसके बाद रावण ने अपने भाई कुंभकरण को जगाया, जो छह माह सोता और एक दिन जागता था। राम और कुंभकरण के बीच भयंकर युद्ध हुआ, जिसमें कुंभकरण मारा गया। कुंभकरण के वध से रावण अत्यंत उदास हो गया।
रामलीला का शुभारंभ पार्षद प्रतिनिधि हरगोविंद कुशवाहा, रामपाल कुशवाहा और किशु कुशवाहा ने किया। देवेंद्र चौरसिया और तारा चौरसिया ने भगवान की आरती की। इस अवसर पर मनोज चौरसिया, आजाद खां मंसूरी ,सुमित वैद्य,मुरारी चौरसिया, करण चौरसिया, ध्रुव सेन,कृष्णा चौरसिया,केशव चौरसिया और रवि चौरसिया सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।