Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Plenty of gifts are being offered on the purchase of vehicles this Diwali.

Lalitpur News: दिवाली पर वाहनों की खरीद पर खूब मिल रहे उपहार

Thu, 05 Nov 2026 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Plenty of gifts are being offered on the purchase of vehicles this Diwali.
बाइक शोरूम में खरीदने के लिए बाइक देखते लोग। संवाद - फोटो : Samvad
ललितपुर। दिवाली और धनतेरस के अवसर पर वाहन बाजारों में विभिन्न छूट,फाइनेंस योजनाएं और विशेष उपहार लाए गए हैं। खरीदारों के लिए नकद छूट, मुफ्त एक्सेसरीज और लकी ड्रॉ के माध्यम से आकर्षक इनाम जीतने के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। दिवाली से पहले धनतेरस पर वाहनों की खूब खरीदारी की जाती है। इसके चलते वाहन बाजार सज गया है। लोगों को आकर्षित करने के लिए ऑटोमोबाइल व्यापारी खूब उपहार और आसान फाइनेंस सुविधा भी ग्राहकों को उपलब्ध करा रहे हैं। ऐसे में धनतेरस से पहले ही एजेंसियों पर सैकड़ों वाहनों की एडवांस बुकिंग अभी से हो गई है। जबकि धनतेरस पर भी बड़ी संख्या में वाहनों की खरीदारी होने की संभावना जताई जा रही है। जिले में दो पहिया, चार पहिया और ट्रैक्टर वाहनों की कई एजेंसियां हैं। दिवाली पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के ऑफर लिखे पंपलेट वाले तोरणद्वार शोरूम के सामने लगाए गए हैं। साथ ही लाइटिंग युक्त झालर से शोरूमों को सजाया गया है।
विज्ञापन

---------
फोटो-28
कैप्सन-सतीश जैन बंटी।
कंपनियां वाहनों की खरीदारी पर ग्राहकों को अच्छे ऑफर लेकर आई हैं। इसके तहत गाड़ियों की बुकिंग पर किसी एजेंसी द्वारा दो हजार तो किसी के द्वारा इससे अधिक के निश्चित उपहार दिए जा रहे हैं। वहीं गाड़ी की खरीदारी पर दो हजार तक के गिफ्ट भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-सतीश जैन, बंटी, ऑटोमोबाइल व्यापारी।
---------
फोटो-29
कैप्सन-अंशुल भदौरा।
जीएसटी कम होने पर भी वाहनों पर दस से बारह हजार तक कीमत भी कम हुई है। ऐसे में धनतेरस और दीपावली पर वाहनों की बड़ी संख्या में बिक्री होने की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में धनतेरस के लिए पहले से ही कई वाहन एजेंसियों पर सैकड़ों लोगों द्वारा बुकिंग पहले से ही करा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अंशुल भदौरा, ऑटो मोबाइल व्यापारी।
--------
फोटो-30
कैप्सन-सुधीर श्रीवास्तव।
इस बार धनतेरस पर वाहनों की अच्छी बिक्री होने की संभावना है। बाजार अच्छा चल रहा है। धनतेरस के दिन वाहन खरीदने के लिए अभी तक 130 से अधिक वाहनों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। जबकि धनतेरस के दिन इससे अधिक वाहनों की बिक्री होने की संभावना है।
-सुधीर श्रीवास्तव, ऑटोमोबाइल व्यापारी।
----------
फोटो-31
कैप्सन-हेमंत जैन।
धनतेरस पर वाहनों का बाजार अच्छा चलने की उम्मीद है। इसके चलते धनतेरस के दिन वाहन खरीदने के लिए पहले से ही साठ से अधिक वाहनों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। धनतेरस और दीपावली पर वाहनों की अधिक बिक्री होने की संभावना है।

- हेमंत जैन, रोड़ा, ऑटोमोबाइल व्यापारी।
-----------
फोटो-32
कैप्सन-अविरल जैन।
पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अच्छी धनतेरस रहेगी और हर ई-रिक्शा में निश्चित उपहार मोटरसाइकिल, वॉशिंग मशीन, फ्रिज, टीवी रखे गए हैं। बुकिंग हो रही है, जो चालू है। अब बाजार चलने लगा है, जिससे बाजार चलने लगा है।
-अविरल जैन, ई-रिक्शा व्यापारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed