Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Waste increases during Diwali; municipal team struggles to keep up with collection

Lalitpur News: दीपावली पर बढ़ा कूड़ा, उठान में हांफ रही नगर पालिका की टीम

Thu, 05 Nov 2026 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Waste increases during Diwali; municipal team struggles to keep up with collection
रामनगर ​स्थित डंपिंग स्थल पर कूड़े के पहाड़ से उठता धुआं।  संवाद - फोटो : Samvad
ललितपुर। दीपावली पर घरों और प्रतिष्ठानों में सफाई के चलते शहर में कूड़े की मात्रा बढ़ गई है। इसके उठान में नगर पालिका की व्यवस्था लड़खड़ा गई है। बुधवार को दोपहर बाद तक कई प्रमुख मार्गों और बाजारों में कूड़े के ढेर लगे रहे। दूसरी ओर, कूड़े का निस्तारण करने के लिए कई जगह उसमें आग लगाई जा रही है। रामनगर स्थित डंपिंग स्थल पर जमा कूड़े के पहाड़ से भी जगह-जगह धुआं उठता दिखाई दिया। कूड़े में आग लगाना राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के नियमों का उल्लंघन है, लेकिन इस पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

त्योहार के चलते घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों में साफ-सफाई की जा रही है। इससे निकलने वाले कचरे की मात्रा में अचानक बढ़ोतरी हुई है। सामान्य दिनों में शहर से करीब 35 टन कूड़ा प्रतिदिन निकलता है, जबकि इन दिनों यह बढ़कर लगभग 41 टन हो गया है। यानी रोजाना पांच से सात टन अतिरिक्त कूड़ा निकल रहा है। नगर पालिका की ओर से उठान कराया जा रहा है, लेकिन बढ़ी हुई मात्रा के कारण सभी स्थानों से समय पर कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। कई जगह कूड़े के ढेर में आग लगाए जाने से धुआं फैल रहा है, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

दृश्य-1

फोटो-15
नझाई बाजार के पिछले हिस्से में व्यापारियों की ओर से कूड़ा एकत्र कर फेंका जाता है। बुधवार को दोपहर बाद तक यहां कूड़े का ढेर लगा रहा और उसका उठान नहीं हो सका। इससे आसपास बदबू फैलती रही। कूड़ा जमा रहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
--------------------------
दृश्य-2

फोटो-16

वर्णी चौराहा से तुवन मार्ग के बीच मुख्य सड़क किनारे बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तक कूड़ा पड़ा रहा। इससे उठने वाली बदबू से राहगीरों के साथ आसपास के दुकानदार भी परेशान रहे।

-------------------------
दृश्य-3
फोटो-17
रामनगर मोहल्ले में शिव मंदिर के बगल वाली गली से पीछे मैदान में एकत्र कूड़े में आग लगा दी गई। इससे लगातार धुआं उठता रहा और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हुई।
--------------------------
दृश्य-4
फोटो-18
रामनगर स्थित नगर पालिका के डंपिंग स्थल पर जमा कूड़े के पहाड़ में भी आग लगी दिखाई दी। इससे जगह-जगह धुआं उठता रहा। एनजीटी के नियमों के तहत कूड़े में आग लगाकर उसका निस्तारण नहीं किया जा सकता, इसके बावजूद डंपिंग स्थल पर यह स्थिति बनी हुई है।
------------------------
शहर में लगातार कूड़े का उठान कराया जा रहा है। वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण भी किया जा रहा है। डंपिंग स्थल पर आग लगने की सूचना मिलने पर उसे बुझाने का काम कराया जा रहा है।
दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed