{"_id":"6aeb8a65e6b3fd036502fe1b","slug":"case-registered-against-three-accused-in-connection-with-the-seizure-of-suspicious-dap-fertilizer-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-166275-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: संदिग्ध डीएपी पकड़ी जाने के मामले में तीन आरोपियों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: संदिग्ध डीएपी पकड़ी जाने के मामले में तीन आरोपियों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
ललितपुर। पूराकलां क्षेत्र में 45 बोरी संदिग्ध डीएपी पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना पूराकलां पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जिला कृषि अधिकारी रंजीत कुमार चौरसिया ने थाना पूराकलां पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि बीते सोमवार को ग्राम धमना-सारसेड़ में संदिग्ध उर्वरक की अवैध बिक्री की सूचना मिली थी। इस पर छापामारी की गई। पुलिस की मौजूदगी में ग्राम धमना में किसान गुरुदयाल के घर छह बोरी डीएपी इफको मिली। गुरुदयाल ने बताया कि यह बोरियां रोहित राजा ने उपलब्ध कराई थीं। टीम ने रोहित राजा के घर जांच की। वहां 11 बोरी डीएपी इफको और 28 बोरी डीएपी आईपीएल मिली। ये उर्वरक संदिग्ध प्रतीत हुए। कुल 45 बोरी डीएपी उर्वरक जब्त कर उसके नमूने लिए गए।
00000000
आरोपियों पर कार्रवाई
पूछताछ में रोहित राजा डीएपी खरीदने से संबंधित कोई बिल नहीं दे सका। उसने बताया कि यह डीएपी पूराकलां निवासी गजेंद्र सिंह और संजू ने उपलब्ध कराई थी। रोहित राजा के लिखित बयान भी लिए गए। जिला कृषि अधिकारी ने जिलाधिकारी के अनुमोदन पर तहरीर दी। थाना पूराकलां पुलिस ने रोहित राजा, गजेंद्र सिंह और संजू के खिलाफ उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत रिपोर्ट दर्ज की।