{"_id":"59fa1acb4f1c1b97678b89a1","slug":"171509563083-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी माध्यम के बच्चों को पढ़ने बनाया मोबाइल एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी माध्यम के बच्चों को पढ़ने बनाया मोबाइल एप
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी माध्यम के बच्चों को वरदान बनेगा मोबीक्लासेस एप
ललितपुर। अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के सहारे पढ़ाई करने के लिए अंग्रेजी भाषा में तमाम मोबाइल एप्लीकेशन व वेबसाइट हैं, लेकिन जनपद के निवासी एक छात्र ने हिंदी माध्यम के छात्रों को एक मोबाइल एप्लीकेशन तैयार की है। इसमें ऑडियो, एनीमेटेड वीडियो व कनवर्जन बुक्स के जरिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी विषय के नोट्स अपलोड किए गए हैं। मोबीक्लासेस नाम की यह एप्लीकेशन प्ले स्टोर से प्री में ही अपने मोबाइल में इंस्टॉल की जा सकती है।
मोबीक्लासेस नाम का यह एप शहर में रहने वाले एमसीए के छात्र संजय तिवारी ने अपने दो अन्य साथियों गोविंद झा और प्रशांत रावत के साथ मिलकर बनाया है। इस हिंदी मोबाइल एप्लीकेशन में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कक्षाओं के बच्चों को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान विषय की पढ़ाई के संबंध में वीडियो अपलोड हैं। इसमें प्रश्नों के उत्तर को वीडियो के माध्यम से विस्तार से बताया गया है। इसके अलावा इसमें हिंदी आवाज में नोट्स भी उपलोड हैं, इनको सुनकर बच्चे अपनी पढ़ाई आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा इस एप में कनवर्जन बुक्स भी अपलोड हैं, इसमें बच्चों की कॉमिक्स की तरह शिक्षक और बच्चों के बीच किसी भी प्रश्न व उसके उत्तर को समझने के बीच होने वाली समस्त बातों को बखूबी दर्शाया गया है, जो हिंदी भाषा में है। इसके अलावा अंग्रेजी विषय की पढ़ाई को भी वीडियो और हिंदी अनुवाद के साथ इस एप में अपलोड किया गया है।
ग्रामीण बालिकाओं को मिलेगा सहारा
ग्रामीण इलाकों में रहने वाली बालिकाएं क्षेत्र में शिक्षा के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ देती हैं। इस एप के जरिए वह घर पर ही बैठकर आसानी से अपनी शिक्षा और बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर सकेंगी। इसके अलावा गरीब परिवार के बच्चों को भी इसका लाभ मिलेगा क्योंकि कोचिंग के लिए हर माह प्रत्येक विषय के लिए पांच-पांच सौ रुपए देनेे पड़ते हैं, जो एप पर नहीं लगेंगे। अंग्रेजी भाषा में तो तमाम एप हैं, लेकिन हिंदी माध्यम और यूपी बोर्ड परीक्षा के छात्रों को इससे विशेष लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
संजय तिवारी
एमसीए छात्र, एप निर्माता।
----------------
वीडियो जल्द बना लेता है दिमाग में जगह
मैंने यह मोबीक्लासेस एप्लीकेशन देखा है, इसमें दिए गए एनीमेटिड वीडियो के द्वारा विज्ञान विषय के कठिन से कठिन टॉपिक को आसानी से समझाया गया है। इसके अलावा बच्चों को वीडियो के माध्यम से आसानी से समझ आता है, क्योंकि फिल्म और सीरियल एक बार देखने पर ही आसानी से याद हो जाते हैं। इसको विज्ञान भी मानता है कि वीडियो देखने में दृष्टि, शून्य और कल्पना तीनों ही होते हैं, इसलिए वीडियो आसानी से दिमाग में बैठ जाता है। -अमित शुक्ला
प्रवक्ता रसायन विज्ञान, जीआईसी ललितपुर।