{"_id":"59a9bef74f1c1b4c738b4bdc","slug":"161504296695-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजीआईसी का स्वच्छता के लिए प्रदेश में प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजीआईसी का स्वच्छता के लिए प्रदेश में प्रथम स्थान
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजीआईसी का स्वच्छता के लिए प्रदेश में प्रथम स्थान
ललितपुर। स्वच्छता के मामले में जिला मुख्यालय पर संचालित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को प्रदेश के समस्त माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका पूनम मलिक को विगत 29 अगस्त को लखनऊ में सम्मानित भी किया गया है। इसके क्रम में शुक्रवार को विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राज्यमंत्री मनोहर पंथ ने प्रधानाध्यपिका पूनम मलिक को शील्ड व प्रसक्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इस दौरान प्रवक्ता मंजूषा श्रीवास्तव व शिप्रा श्रीवास्तव ने बच्चों को स्वच्छ भारत अभियान व विद्यालय की उपलब्धियों से परिचित कराया और सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई है। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक जेपी राजपूत की अध्यक्षता में किया गया।