फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   संस्थान कर्मियों की हड़ताल से बिगडी शहर की जलापूर्ति

संस्थान कर्मियों की हड़ताल से बिगडी शहर की जलापूर्ति

Fri, 21 Dec 2018 02:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
संस्थान कर्मियों की हड़ताल से बिगडी शहर की जलापूर्ति
कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़ी शहर की जलापूर्ति
विज्ञापन

ललितपुर। जल संस्थान कर्मियों की एक माह से चली आ रही हड़ताल ने शहर की जलापूर्ति की चाल बिगाड़ दी है। मोटरों की मरम्मत सही तरीके से नहीं हो पा रही है, वहीं, पाइप लाइन के लीकेजों का बुरा हाल है। इसका पानी फैलने से जगह-जगह रास्ते भी खराब हो रहे हैं।
जल संस्थान ने शहर में जलापूर्ति का जिम्मा ले रखा है। इस विभाग के कर्मचारी और श्रमिकों को हर महीने मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है। इससे परेशान होकर कर्मचारियों व श्रमिकों ने हड़ताल प्रारंभ कर दी है। इस हड़ताल को एक माह से ज्यादा समय हो गया है। इसका बुरा असर विभागीय कामकाज पर पड़ा है। शहर में करीब एक दर्जन स्थानों पर पाइप लाइन में लीकेज हो गए हैं, उन्हें सुधारने के लिए विभाग में कोई नहीं बचा है। इन लीकेजों की जानकारी होने के बाद भी विभागीय अफसर उन्हें सही नहीं करा पा रहे हैं। विदुआ कालोनी में लीकेज के पानी से कई सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई हैं। इसके अलावा जलापूर्ति में लगी मोटरों की मरम्मत सही तरीके से नहीं हो पा रही है। विभागीय अफसर कामचलाऊ आपूर्ति को सुचारु बनाने में लगे हैं। हड़ताल का असर यही तक नहीं है, अफसरों को अपने कार्यालय में बैठना मुश्किल हो रहा है। यहां तक कि जलापूर्ति से संबंधित होने वाली बैठकों में विभागीय अफसरों को खाली हाथ पहुंचना पड़ रहा है। जिला विकास अधिकारी की बैठक में आज अवर अभियंता बगैर पत्रावली के पहुंचे। इस पर उन्होंने नाराजगी प्रकट की।
विज्ञापन


इतने हैं उपभोक्ता
शहर में करीब सोलह हजार जल उपभोक्ता हैं, जिनके घरों में जल संस्थान पानी पहुंचाता है। लोअर जोन में पांच मोटर एवं अपर जोन में दो मोटर काम करती हैं। लोअर जोन में पांच में से चार मोटरें पुरानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल से कामकाज हुआ प्रभावित
कर्मचारियों की हड़ताल से विभागीय कामकाज पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। ऐसे में जलापूर्ति को सुचारु रखना चुनौती बन गया है।
राम भुवन, अवर अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed