{"_id":"5991fa4e4f1c1b13468b45d6","slug":"111502739022-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से मौत की खबर से लोगों में भय व प्रशासन आया सकते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से मौत की खबर से लोगों में भय व प्रशासन आया सकते में
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू से मौत की खबर से प्रशासन आया सकते में
ललितपुर।
सोमवार को शहर के मुहल्ला तालाबपुरा में रहने वाले एक व्यक्ति की अज्ञात बीमारी के चलते मौत हो गई। लेकिन, स्थानीय लोगों में यह चर्चा रही कि मृतक की मौत स्वाइन फ्लू के चलते हुई है। इसी चर्चा की वजह से मृतक की अंत्येष्टि में आने वाले लोग मुंह पर मास्क पहने रहे और शव को भी मुक्ति धाम अर्थी पर ले जाने की जगह वाहन से ले जाया गया। वहीं, स्वाइन फ्लू से मौत की सूचना पाकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है और मौत का कारण पता लगाने में जुट गया है।
शहर के मुहल्ला तालाबपुरा में रहने वाले लगभग 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत अज्ञात बीमारी के चलते हो गई। मृतक काफी लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त था। मृतक की मौत किस बीमारी से हुई है, इसकी पुष्टि न तो स्वास्थ्य विभाग ने की और न ही परिजनों ने की है। इसके बावजूद भी मुहल्ले व क्षेत्र में यह चर्चा रही कि मौत स्वाइन फ्लू के चलते हुई है। यह जानकारी जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को भी हुई तो उन्होंने तत्काल जिला चिकित्साधिकारी प्रताप सिंह को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देेशन पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व टीम हरकत में आई मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरु की। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने अभी स्वाइन फ्लू से मौत होने की पुष्टि नहीं की है।
गौरतलब है कि विगत डेढ़ माह पूर्व शहर के मुहल्ला आजादपुरा में रहने वाले एक व्यक्ति की मौत स्वाइन फ्लू से हुई थी, जिसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई थी। इसके अलावा शहर में फैली गंदगी और शहर के घनीआबादी में खुलेआम घूम रहे सूअरों का इंतजाम करने के लिए जिला प्रशासन, नगर पालिका व स्वास्थ्य विभाग को कठोर कदम उठाने चाहिए, ताकि आने वाले दिनों में किसी तरह की संक्रामक बीमारी पैर न फैला पाए। शहर के आधे से अधिक मुहल्लों में खुलेआम सूकर घूम रहे हैं, जिन पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा अनेकों बार मांग भी उठाई गई है।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू की नहीं हुई पुष्टि
इस संबंध में सीएमओ डा.प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की गई और झांसी के नर्सिंग होम से भी जानकारी ली गई है, जहां पर मृतक द्वारा पूर्व में उपचार कराया गया था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि मृतक लंबे समय से डायबिटीज और श्वांस की बीमारी से ग्रस्त था, जिसका उपचार झांसी में चल रहा था। अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि उसकी मौत स्वाइन फ्लू से हुई है, लेकिन अभी जांच जारी है। यदि स्वाइन फ्लू की पुष्टि होती है तो फिर प्राथमिक कार्रवाई के साथ समस्त औपचारिकताएं पूरी की जाएगी।