फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मारपीट कर जान से मारने की धमकी का आरोप

मारपीट कर जान से मारने की धमकी का आरोप

Sat, 19 Aug 2017 03:03 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
मारपीट कर जान से मारने की धमकी का आरोप
ऋण माफी योजना का लाभ दिलवाने की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। विकासखंड मड़ावरा अंतर्गत ग्राम बनयाना निवासी सुरेंद्र नेता ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर शासन द्वारा योजनाओं का लाभ दिलवाने की मांग की है। प्रार्थनापत्र मेें बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन लिया था। इसका बीमा व छूट का लाभ नहीं मिला है। जबकि पीड़ित किसान योजना के लाभ के पात्र है। इस कारण पीड़ित किसान की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। जबकि वर्तमान सरकार द्वारा एक लाख रुपये तक की छूट दी गई है। पीड़ित किसान ने योजनाओं का लाभ दिलवाने की मांग की है।

भारतीय संस्कृति सेवा समिति की बैठक
ललितपुर। भारतीय संस्कृति सेवा समिति की बैठक शुक्रवार को प्रेम भैया नामदेव की अध्यक्षता में हुई। इसमें समिति के एक वर्ष पूर्ण होने पर समिति अध्यक्ष ने समिति के समस्त पदाधिकारियों का सम्मान किया। समिति के महामंत्री वासुदेव पटवा ने अपना इस्तीफा अध्यक्ष को सौंपा और समिति के वरिष्ठ सदस्यों में से एक को इस पद पर मनोनीत किया जाए। बैठक में आयुष नामदेव, सुनील चौसी, दीपक साहू, मनोज, नरेंद्र नामदेव, लक्ष्मीनारायण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


दही मटकी की रस्सी काटकर हत्या का आरोप
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बरौदास्वामी निवासी हरवान पुत्र देवचंद्र बसोर ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर मटकी फोड़ने वाली समिति पर रस्सी काटकर गिराने का आरोप लगाया है। प्रार्थनापत्र देकर बताया कि गांव की ही एक समिति द्वारा मटकी तोड़ने का कार्यक्रम रखा गया था। उस दिन मटकी न फूटने के कारण दूसरे दिन कार्यक्रम रखा गया। जिस पर आयोजकों ने नहर पर बल्ली लगाकर मटकी बांधी गई। न तोड़ने पर बल्ली से बंधी रस्सी को पकड़कर तोड़ने की घोषणा की। जिस पर बबलू उर्फ भागचंद्र जैसे ही रस्सी से मटकी तक पहुंचा तो समिति के सदस्यों ने रस्सी को काट दिया जिससे भागचंद्र नहर में गिर गया। और गंभीर चोटें आईं। हालत खराब होने पर जखौरा स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डाक्टर ने जिला चिकित्सालय भेजा गया। हालत गंभीर होने पर झांसी में सुबह मृत्यु हो गई। पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते पर मकान बना कर कब्जा करने का आरोप
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम बूंटी निवासी समस्त ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर गांव के ही दबंग ने विद्यालय की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। प्रार्थनापत्र में बताया कि विद्यालय के पास चकबंदी वालों ने रास्ता छोड़ा था। जिस पर गांव के ही दबंगों ने मकान पर कब्जा कर लिया है। मना करने पर गालीगलौज कर मारपीट करने को आमादा हो जाते हैं। लेखपाल ने मिलीभगत से जमीन की नाप गलत बता दी है। जिस रास्ते से विद्यालय के बच्चे खेल के लिए जाते हैं। इससे बच्चों को आने जाने में परेशानी होती है। गांव वालों को अपने खेतों पर जाने के लिए परेशानी होती है। ग्रामीणों ने रास्ता खुलवाये जाने व जमीन से कब्जा हटवाये जाने की मांग की है। ज्ञापन पर राजू यादव, गंगाराम, रामसिंह, शिबलाल, प्रकाश, विनायक आदि के हस्ताक्षर रहे।

शिक्षकों पर अनियमितताओं का आरोप
ललितपुर। विकासखंड जखौरा अंतर्गत ग्राम पिपरा मजरा कुडराई की शिक्षा समिति सदस्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों पर दबंगई के बल पर अनियमितताएं की जा रहीं हैं। विद्यालय में मिड-डे मील कभी-कभी बनाया जा रहा है। ड्रेस वितरण के मामले मेें ग्रामीणों को जानकारी नहीं दे रहे हैं। शिक्षा समिति को अपने कार्यों की जानकारियां नहीं दी जा रहीं हैं। समय से विद्यालय नहीं आते हैं। ग्रामीणों ने जांच कर स्थानांतरण करने की मांग की है। ज्ञापन पर सुजान सिंह, कालूराम, बलवेंद्र सिंह, गज्जूू, नंदराम, हरीराम, ब्रजभान, कालूराम अहिरवार, सीताराम आदि के हस्ताक्षर रहे।

मारपीट कर जान से मारने की धमकी का आरोप
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा मजरा कंचनपुरा निवासी महेश पुत्र प्रान सिंह ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के दबंगों पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रार्थनापत्र में बताया कि गांव में पीड़ित गांव में रामधुन के कीर्तन में था कि शराब के नशे में गांव के ही विपक्षियों ने आकर गालीगलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट कर दी। पास के लोगों को आता देखकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई कर जान माल की सुरक्षा करने की मांग की है।


शोक सभा
ललितपुर। भारत पुनरोत्थान अभियान की शोकसभा हुई। इसमें जिला संयोजक मनोज नायक की माता दयाबाई नायक के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस मौके पर बाबूलाल तिवारी, अरविंद दीक्षित, विवेक पटैरिया, रामकुमार तिवारी, अजय यादव, मु फैयाज, उमाशंकर चौबे, जयपाल सिंह, रघुवीर सिंह, चंद्रशेखर समैया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed