{"_id":"684f0aec53ff67b534088e87","slug":"yoga-week-begins-with-the-sound-of-om-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-148235-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ओम की ध्वनि से योग सप्ताह की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ओम की ध्वनि से योग सप्ताह की शुरुआत
Sun, 15 Jun 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
जीजीआईसी में योग करती छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
- फोटो : सहार क्षेत्र में पड़ा क्षतिग्रस्त पोल।
गोला गोकर्णनाथ। नीलकंठ मैदान पर ओम की ध्वनि के साथ जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह का शुभारंभ रविवार को हो गया। यहां योग के विभिन्न आसन कराए गए।
संयोजक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. हरवंश कुमार के मार्गदर्शन में मास्टर ट्रेनर शशिकांत दीक्षित, कुलदीप वर्मा, अमित शुक्ला और पूजा पांडे ने योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न जानकारी दीं। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि योग केवल शरीर संचालन का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मसंवाद और प्रकृति से जुड़ने का मार्ग है। एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे जिले में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा।
योगाभ्यास की शुरुआत विधायक अमन गिरि और सीडीओ अभिषेक कुमार और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने दीप जलाकर कराई। इस मौके पर विधायक अमन गिरि, पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, सीडीओ अभिषेक कुमार, एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, तहसीलदार सुखबीर सिंह, बीडीओ ऋषि अहिरवार, धर्मेंद्र गिरि मोंटी, सुरजन लाल वर्मा, डॉ. शैलेश प्रताप सिंह, डॉ. विनोद कुमार वर्मा, डॉ. डालचंद, डॉ. सुदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
योग क्रियाओं से छात्राओं को कराया अवगत
लखीमपुर खीरी। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में योग दिवस सप्ताह की शुरुआत छात्राओं और अभिभावकों के साथ की गई। उन्हें कई तरह की योग क्रियाओं के बारे में बताया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. शालिनी दुबे ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने के बारे में पूरी जानकारी दी। योग कार्यक्रम में शिक्षिका निगहत परवीन और शैलजा मिश्रा का सहयोग रहा। संवाद
-- -- -- --
स्वस्थ जीवन शैली के लिए किया प्रेरित
अलीगंज। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कैंपस में योग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 15 से 21 जून तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सहप्राध्यापक डॉ. एके पांडे और चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने किया। उन्होंने लोगों को योगमय जीवन जीने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि आज-कल बहुत सी बीमारियां हो रही हैं। अगर आप रोज योग कर रहे हैं तो इसका निश्चित ही लाभ मिलेगा। योग प्रशिक्षक कौशलेंद्र मिश्रा व पूजा पांडे ने विभिन्न बीमारियों में योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया। संवाद

जीजीआईसी में योग करती छात्राएं। स्रोत: कॉलेज- फोटो : सहार क्षेत्र में पड़ा क्षतिग्रस्त पोल।