{"_id":"6ac68da056bde1608b06f0b8","slug":"a-man-who-went-for-a-morning-walk-was-crushed-by-a-vehicle-and-died-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-186982-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सुबह टहलने निकले व्यक्ति को वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सुबह टहलने निकले व्यक्ति को वाहन ने रौंदा, मौत
Wed, 07 Oct 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
रवही नहर के पास पलटा पड़ा ट्रक। स्रोत: सोशल मीडिया
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह हाईवे पर टहलने निकले रामापुर निवासी दिनेश जायसवाल (53) के अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।
परिजन दिनेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। हादसा सुबह करीब पांच से छह बजे के बीच हुआ बताया जा रहा है।
सीओ महक शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
-- -- -- -- -- -
नीलगाय को बचाने में अनियंत्रित ट्रक पलटा
लखीमपुर खीरी। रामापुर चौकी क्षेत्र में रवही नहर के आगे पुलिया के पास बुधवार तड़के सड़क पर अचानक नीलगाय आने से उसे बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा सुबह करीब चार बजे रवही नहर के आगे पुलिया के पास हुआ। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
बताया गया कि ट्रक रक्सौल से सहारनपुर जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सीओ महक शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर रामापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --
मधुमक्खियों के झुंड ने साइकिल सवार पर किया हमला
बिजुआ। शारदा नहर की पुलिया के पास बुधवार दोपहर मधुमक्खियों के झुंड ने साइकिल सवार युवक पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पड़रिया तुला निवासी शिवम (20) पुत्र रमाकांत मूड़ा सवारन से मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे। पिता ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे गदियाना के पास शारदा नहर की पुलिया पर पहुंचते ही अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने शरीर के कई हिस्सों में डंक मार दिए।
शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे किसान ने किसी तरह उसे बचाया। परिजन उसे पीएचसी ले गए। डंक से शरीर में सूजन और तेज जलन की शिकायत रही। उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। संवाद