फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cleaning workers locked the Nagar Panchayat after not getting their salaries

Lakhimpur Kheri News: वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत में जड़ा ताला

Wed, 07 Oct 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 07 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Cleaning workers locked the Nagar Panchayat after not getting their salaries
बरबर नगर पंचायत पर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद
बरवर। नगर पंचायत में ठेका पर तैनात सफाई कर्मचारियों को 14 माह से वेतन नहीं मिलने के आरोप में बुधवार को कर्मियों ने नगर पंचायत कार्यालय में ताला डालकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मियों ने वीडियो जारी कर आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या तक करने की बात कही, जिससे मामले की गंभीरता बढ़ गई है।
विज्ञापन

धरने में रामू, सुमित, सौरभ, रोहित, पप्पू, दुर्गेश कुमार, पुनीत समेत अन्य सफाई कर्मी शामिल रहे। कर्मियों का कहना है कि 14 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है। उन्होंने बकाया वेतन का भुगतान होने तक धरना जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

नगर पंचायत के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी मुकेश मिश्रा ने बताया कि नगर पंचायत में 48 ठेका कर्मचारी हैं, जिनका वेतन नियत समय पर नगर पंचायत द्वारा दिया जा रहा है। धरने पर बैठे कर्मचारियों की नगर पंचायत ने कोई नियुक्ति नहीं की है, इसलिए नगर पंचायत उनका वेतन नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन संजय शर्मा ने मौके पर पहुंचकर धरना समाप्त कराया और अगले माह वेतन दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed