फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wanted accused of cow slaughter arrested in police encounter

Lakhimpur Kheri News: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 07 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Wanted accused of cow slaughter arrested in police encounter
मुठभेड़ में घायल अ​भियुक्त को ले जाती पुलिस। स्रोत : पुलिस
लखीमपुर खीरी। उचौलिया पुलिस ने गोकशी के मामले में वांछित अभियुक्त मेहराज निवासी बढ़ैया, थाना उचौलिया को मंगलवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में मेहराज के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग इनोवा कार से असलहा और पशु काटने के उपकरण लेकर आ रहे हैं। ग्राम हैवतियापुर तिराहा पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए मेहराज ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। उसका पुत्र जमन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
विज्ञापन

घायल मेहराज को उपचार के लिए सीएचसी पसगवां भेजा गया, जहां से उसे जिला अस्पताल खीरी रेफर कर दिया गया।
सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मेहराज के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। घटना में प्रयुक्त दो छुरी, एक कुल्हाड़ी, एक लकड़ी का ठीहा और एक इनोवा कार भी मिली है। मेहराज चार-पांच अक्तूबर की रात हुई गोकशी की घटना में वांछित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed