फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wife murdered by strangulation accused husband arrested in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: गला दबाकर पत्नी की हत्या... गन्ने के खेत में फेंका शव, पति ने इसलिए दिया वारदात को अंजाम

Fri, 06 Jun 2025 05:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Jun 2025 05:15 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के थाना मैगलगंज क्षेत्र में एक महिला का शव सड़क किनारे गन्ने के खेत में मिला था। पुलिस के मुताबिक पति ने महिला की हत्या कर शव फेंका था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Wife murdered by strangulation accused husband arrested in Lakhimpur kheri
हत्यारोपी काशीनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के थाना मैगलगंज क्षेत्र में हुई महिला की हत्या के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पत्नी की इसलिए हत्या दी कि कहीं वह संपत्ति में हिस्सा न मांग ले। शुक्रवार को पुलिस ने घटना का खुलासा किया। आरोपी ने पत्नी का गला घोंटकर हत्या की थी। शव सड़क किनारे गन्ने के खेत में फेंककर भाग गया था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


बीते मंगलवार की सुबह ककरहा गांव के बाहर महिला का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। महिला के नाक और कान से निकला खून जमा हुआ मिला था। वहीं कपड़े भी अस्त व्यस्त हालत में थे। मृतका के गले में उसकी चोटी व कुर्ते के कपड़े से फंदा लगा हुआ था। इसके अलावा नाक पर चोट का निशान भी था। पुलिस शुरुआत से ही हत्या का मामला मानकर जांच कर रही थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: प्रेमिका से निकाह के लिए बना फर्जी इंस्पेक्टर, नौकरी पर नहीं गया तो खुला शहजाद का भेद, बीवी ने भिजवाया जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पुलिस का शक महिला के पति काशीनाथ निवासी ग्राम गुलरा थाना मैगलगंज पर गया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। विवाहिता आरोपी की पहली पत्नी थी। बताया जाता है कि आरोपी अपनी पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी कर चुका था। आरोपी को इस बात का डर था कि कहीं उसकी पहली पत्नी संपत्ति में हिस्सा न मांग ले, इसको लेकर उसने उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed