फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: प्रेमिका से निकाह के लिए बना फर्जी इंस्पेक्टर, नौकरी पर नहीं गया तो खुला शहजाद का भेद, बीवी ने भिजवाया जेल

Fri, 06 Jun 2025 04:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Jun 2025 04:33 PM IST
सार

बरेली में एक युवक ने फर्जी जीएसटी इंस्पेक्टर बनकर प्रेमिका से निकाह किया। जब उसकी पोल खुली तो बीवी रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए बीमारी का नाटक अस्पताल में भर्ती हो गया, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
man became fake inspector to marry his girlfriend in bareilly
आरोपी शहजाद अहमद - फोटो : सोशल मीडिया

बरेली में खुद को जीएसटी इंस्पेक्टर बताकर युवती से निकाह करने के बाद उससे दहेज मांगने वाला शातिर शहजाद अहमद सीने में दर्द के बहाने तीन सौ बेड अस्पताल में भर्ती हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में उसे पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।



बारादरी थाने में पिछले दिनों हाफिजगंज निवासी इकरा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि हाफिजगंज के शहजाद अहमद ने खुद को जीएसटी इंस्पेक्टर बताकर निकाह किया था। जब शहजाद ड्यूटी पर नहीं गया तो शक हुआ। इस पर इकरा के भाई ने उसके बारे में जानकारी जुटाई तो पता लगा कि शहजाद बेरोजगार है। वह वर्दी पहनकर खुद को इंस्पेक्टर बताकर लोगों को रौब दिखाता है। 

यह भी पढ़ें- UP News: यूट्यूब से सीखा अफसरों का अंदाज, वर्दी पहन फर्जी इंस्पेक्टर बन गया शहजाद, बीवी ने खोली पोल
 

man became fake inspector to marry his girlfriend in bareilly
आरोपी शहजाद अहमद - फोटो : अमर उजाला
इकरा ने बारादरी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शहजाद के वर्दी वाले फोटो, वीडियो वायरल हो रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि शहजाद तीन सौ बेड अस्पताल में है। पुलिस ने पहुंचकर शहजाद को हिरासत में लिया। 
man became fake inspector to marry his girlfriend in bareilly
आरोपी शहजाद - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने आरोपी शहजाद के पास निशानेदाही पर दो फर्जी वर्दी, स्टार, सीटी, दो नेमप्लेट, पुलिस का लोगो, पी कैप, वर्दी वाला फोटो लगा आईकार्ड, पुलिस आईकार्ड और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
man became fake inspector to marry his girlfriend in bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पूछताछ में शहजाद ने बताया कि वह इकरा से प्रेम करता था। इकरा के परिजनों को नौकरी वाला दामाद चाहिए था। मुरादाबाद रहकर दरोगा भर्ती की तैयारी की लेकिन सलेक्शन नहीं हुआ। भर्ती परीक्षा में शहजाद अंसारी नाम का युवक सफल हुआ था। उसके नाम का फायदा उठाकर फर्जी आधार कार्ड और जीएसटी इंस्पेक्टर का कार्ड बनवाया। 

विज्ञापन
man became fake inspector to marry his girlfriend in bareilly
आरोपी शहजाद अहमद - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद से वर्दी सिलवाई और यूट्यूब पर वीडियो देखकर पुलिस का चाल चलन सीखा। सोशल मीडिया पर वर्दी में वीडियो अपलोड किये जगह जगह आवभगत हुई।   इकरा के घरवाले भी निकाह के लिए राजी हो गए लेकिन जब नौकरी पर नहीं गया और आर्थिक तंगी हुई तो उसका भेद खुल गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed