{"_id":"6afde29b4f855aaf35067dbd","slug":"when-the-flow-of-sharda-changed-the-pontoon-bridge-shifted-500-meters-and-the-access-road-got-blocked-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-190070-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शारदा की धार बदली तो 500 मीटर खिसका पैंटून पुल, पहुंच मार्ग अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शारदा की धार बदली तो 500 मीटर खिसका पैंटून पुल, पहुंच मार्ग अटका
Wed, 18 Nov 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
शारदा नदी पर अधूरा पड़ा पैंटून पुल। संवाद
महेवागंज/फूलबेहड़। शारदा नदी की बदलती धार ने पचपेड़ी घाट पर पैंटून पुल की जगह तो बदल दी, लेकिन नए स्थान तक पहुंचने का रास्ता अब तक नहीं बन सका है।
पिछले साल के मुकाबले इस बार पुल करीब 500 मीटर पश्चिम खिसकाकर बनाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग पुल तैयार करने में जुटा है, लेकिन पहुंच मार्ग के लिए जमीन उपलब्ध न होने से आवागमन शुरू करने की राह अटकी हुई है। सिंचाई, पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग के बीच समन्वय की कमी भी इस देरी की वजह बन रही है। इसका खामियाजा आसपास के गांवों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
पिछले साल की तुलना में नदी की धारा और बहाव में बदलाव के चलते पुल का स्थान बदलना पड़ा। नए स्थान तक पहुंच मार्ग बनाने के लिए जमीन की जरूरत है। सूत्रों के मुताबिक, जमीन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी राजस्व विभाग की है, लेकिन अब तक इस दिशा में अपेक्षित कार्यवाही नहीं हुई है। ऐसे में पुल का ढांचा तैयार होने के बावजूद लोगों को आवागमन के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
लोक निर्माण विभाग अब तक 16 पैंटून डाल चुका है, जबकि शेष सात लगाने की प्रक्रिया चल रही है। पुल की कुल लंबाई करीब 440 फुट होगी। विभागीय स्तर पर इसी सप्ताह निर्माण पूरा होने की बात कही जा रही है। हालांकि, पहुंच मार्ग तैयार हुए बिना पुल से आवागमन शुरू नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
15 अक्तूबर से शुरू होना था आवागमन
पचपेड़ी घाट पर पैंटून पुल से आवागमन 15 अक्तूबर से शुरू होना था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो सका। झंडी, निघासन, तिकोनिया, बेलरायां, बिनौरा, सोठियाना, रकेहटी, गूम, पिपरा, ग्रंट नंबर-12, जंगल नंबर-11 और टॉपरपुरवा समेत आसपास के गांवों के लोगों को अभी लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।
पुल बनने से लखीमपुर से निघासन जाने वालों को करीब 23 किलोमीटर का सफर बचाने में मदद मिलेगी। फिलहाल ढखेरवा होकर निघासन की दूरी करीब 60 किलोमीटर है, जबकि पचपेड़ी घाट के रास्ते यह लगभग 37 किलोमीटर रह जाएगी। पुल और संपर्क मार्ग तैयार होने में देरी से ग्रामीणों को इस राहत का इंतजार है।
-- -- -- -- -- -- -- --
संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण, काम में आई तेजी
पचपेड़ी घाट पर पुल निर्माण में देरी का मुद्दा अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद मंगलवार को पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। टीम ने स्थल की स्थिति देखी और जल्द निर्माण पूरा कराने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के बाद काम में तेजी आने की बात कही जा रही है।
-- -- -- -- -- -- --
मामला संज्ञान में आया है। समस्या के जल्द समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। पुल निर्माण जल्द हो सके, इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर नए रास्ते के लिए नपाई कराकर जगह चिह्नित कराई जाएगी।
-अंजनी कुमार सिंह, जिलाधिकारी