{"_id":"6afde4e77f624f7bd70834b6","slug":"553-youths-arrived-in-search-of-employment-324-were-selected-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-190081-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रोजगार की तलाश में पहुंचे 553 युवा, 324 का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रोजगार की तलाश में पहुंचे 553 युवा, 324 का चयन
Wed, 18 Nov 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मितौली के राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित रोजगार मेले में 553 अभ्यर्थी पहुंचे। इनमें से 324 का चयन नाैकरी के लिए हो गया। मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से किया गया था।
मेले में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर, विशिष्ट अतिथि ब्रजेश सिंह थे। जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक शुक्ला ने बताया कि मेले में गुजरात, राजकोट, अहमदाबाद, गुरुग्राम, औरंगाबाद, बेंगलुरु और तमिलनाडु की 10 कंपनियों ने हिस्सा लिया। इनमें वीकेटी टायर्स, शक्तिमान एग्रो इंडस्ट्रीज, मदरसन, कृष्णा मारुति, ब्लिंकिट वेयरहाउस, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी शामिल थीं।
कंपनियों ने प्रोडक्शन ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर, लाइन ऑपरेटर, टेक्निकल ऑपरेटर, वेयरहाउस पिकर, स्टोर एसोसिएट, क्वालिटी एवं पीडीआई टेक्नीशियन, असेंबली टेक्नीशियन और डिस्पैच एग्जीक्यूटिव के पदों पर युवाओं का चयन किया। चयनित युवाओं को पद के अनुसार 16 से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन पर नौकरी दी गई। कंपनियों ने 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को चयनित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद