फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When the boy refused to marry, the girl committed suicide

Lakhimpur Kheri News: युवक ने शादी से किया इन्कार तो युवती ने की आत्महत्या

Mon, 11 Aug 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 11 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
When the boy refused to marry, the girl committed suicide
बेटी के मौत के बाद रोती बिलखती मां।संवाद
निघासन। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के परमोधापुर गांव में सोमवार को प्रेम-प्रसंग के मामले में 18 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

रामप्रसाद मौर्य की छोटी बेटी काजल सोमवार दोपहर घर के कमरे में फंदे से लटक गई। घटना के वक्त पिता खेत में और मां सुनीता देवी प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाने गई थीं। खेत से लौटे पिता ने बेटी को फंदे से लटकता देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी विवेक कुमार उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव काे पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां ने गांव के ही एक सजातीय युवक पर आरोप लगाया है, कि प्रेम प्रसंग के बाद उसने शादी से इन्कार कर दिया। इससे बेटी ने आत्महत्या कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed