फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Streets submerged in water, trouble entered homes

Lakhimpur Kheri News: पानी में डूबीं गलियां, घरों में घुसी मुसीबत

Sun, 27 Sep 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 27 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Streets submerged in water, trouble entered homes
गंगोत्री नगर में घरों के अंदर तक भरा पानी। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के कई मोहल्लों में बारिश का पानी गलियों से होते हुए घरों तक पहुंच गया है। गंगोत्री नगर में दो से तीन फुट तक पानी भरा होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल है। कई घरों के अंदर तक पानी आ गया है। जरूरी काम से निकलने के लिए लोग पानी में होकर गुजर रहे हैं। जलनिकासी के लिए नगर पालिका ने इंजन और संपवेल लगाए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई बारिश 48 घंटे से अधिक समय तक जारी रही। गंगोत्री नगर के अलावा बलदेव नगर, शिवपुरी, शिव कॉलोनी, नईबस्ती, खपरैल बाजार और हिदायत नगर में भी जलभराव है। गंगोत्री नगर में कई घरों के अंदर पानी पहुंचने से लोग परेशान हैं। लोगों के अनुसार, पानी के साथ कीड़े-मकोड़े भी घरों में घुस रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जलनिकासी के लिए नगर पालिका ने गंगोत्री नगर में कई इंजन लगाए हैं। संपवेल भी चलाया जा रहा है। ईओ संजय कुमार ने बताया कि टीम रात-दिन निगरानी कर रही है। पेयजल के लिए मोहल्लों में टैंकर भी खड़े किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------



घरों के बाहर घुटनों तक पानी भरा है और कई जगह पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया है। जरूरी काम से निकलना भी मुश्किल है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं।
-पुजारी मुकेश कुमार तिवारी, गंगोत्री नगर


कई घंटे से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पानी में कीड़े-मकोड़े और गंदगी भी बहकर आ रही है। नगर पालिका पानी निकालने में लगी है, लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था और तेज करने की जरूरत है।

-शिव शंकर तिवारी, गंगोत्री नगर

गंगोत्री नगर में घरों के अंदर तक भरा पानी। संवाद

गंगोत्री नगर में घरों के अंदर तक भरा पानी। संवाद

गंगोत्री नगर में घरों के अंदर तक भरा पानी। संवाद

गंगोत्री नगर में घरों के अंदर तक भरा पानी। संवाद

गंगोत्री नगर में घरों के अंदर तक भरा पानी। संवाद

गंगोत्री नगर में घरों के अंदर तक भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed