फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Falling trees disrupt train operations on the Mailani-Aishbagh section

Lakhimpur Kheri News: पेड़ गिरने से मैलानी-ऐशबाग रेलखंड पर बिगड़ा ट्रेनों का संचालन

Sun, 27 Sep 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 27 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Falling trees disrupt train operations on the Mailani-Aishbagh section
मैलानी में खड़ी कासगंज-ऐशबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस। संवाद
मैलानी। करीब तीन दिन से हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच रविवार को मैलानी-बांकेगंज के बीच ओएचई लाइन पर पेड़ गिर गया। इससे दूसरे दिन भी मैलानी-ऐशबाग रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इंटरसिटी समेत कई गाड़ियां घंटों देरी से पहुंचीं। यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

रविवार सुबह मैलानी और बांकेगंज स्टेशनों के बीच किमी संख्या 189 के पास ओएचई लाइन पर पेड़ गिर गया। सूचना मिलने पर ट्रेन नंबर 15312 कासगंज-ऐशबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस के साढ़े नौ बजे यहां पहुंचने पर उसे यहीं खड़ा कर दिया गया। टॉवर वैगन से टीआरडी और इंजीनियरिंग कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सुबह 10:50 बजे रेलपथ क्लियर हुआ। इसके बाद ओएचई लाइन पर गिरे पेड़ को हटाकर उसे भी दुरुस्त किया गया। यहां खड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस को सवा दो घंटे की देरी से 12:16 बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 15009 गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस तीन घंटे 21 मिनट देरी से दोपहर 13:21 बजे मैलानी पहुंची। ट्रेन नंबर 55086 गोमतीनगर-पीलीभीत पैसेंजर तीन घंटे पुनर्निर्धारित कर चलाई गई और सवा पांच घंटे देरी से 17:50 बजे मैलानी पहुंची। ट्रेन नंबर 55084 डालीगंज-मैलानी पैसेंजर एक घंटा 36 मिनट देरी से 14:41 बजे मैलानी पहुंची। ट्रेन नंबर 55081 मैलानी-सीतापुर पैसेंजर एक घंटा 26 मिनट देरी से 15:26 बजे मैलानी से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed