फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा

Sat, 30 May 2020 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
weather
लखीमपुर खीरी। पिछले तीन दिनों से चल रहे मौसम के उतार चढ़ाव के बाद गर्मी से बेहाल लोगों के लिए शनिवार की सुबह राहत लेकर आई। शुक्रवार की रात आसमान में छाए बादलों से कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, तो कहीं बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया और तेज हवाएं ठंडी होकर बहीं। वहीं तापमान में भी थोड़ी गिरावट आई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जबकि इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, क्योंकि तेज धूप से झुलस रही फसलों और धान की बेड़ के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद रही हैै।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बादलों की आवाजाही गुरुवार से जारी है, लेकिन अभी अच्छी बारिश होने का सभी को इंतजार है। दुधवा जंगल से सटे क्षेत्रों और पलिया को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। शुक्रवार की रात को ही मौसम के मिजाज बदलने के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई थी, लेकिन शनिवार की सुबह कई क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप नहीं निकली, जिससे लोगों को गर्मी और चिलचिलाती धूप से राहत मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री गिरावट के साथ 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम 24 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान आंचलिक केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अभी रविवार को भी बारिश होने के पूरे आसार बने हुए हैं। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे लोगों को गर्मी से एक दिन और राहत मिलेगी। इसके बाद सोमवार से मौसम साफ रहेगा, जिससे लोगों को फिर से चिलचिलाती धूप का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed