फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Weak students to get coaching

राजकीय कॉलेजों में कमजोर छात्रों को मिलेगी कोचिंग

Mon, 17 Jul 2017 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो,लखीमपुर खीरी Updated Mon, 17 Jul 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
Weak students to get coaching

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत राजकीय कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग और कमजोर छात्रों को अलग से कोचिंग देने की व्यवस्था शुरू हुई है। छात्र-छात्राओं को अलग से कोचिंग दिए जाने का उद्देश्य राजकीय कॉलेजों का रिजल्ट बेहतर बनाने के लिए है। डीआईओएस ने सोमवार को कार्यालय पर हुई कार्यशाला में शिक्षकों को इसके बारे में जानकारी दी। डीआईओएस डॉ. ओपी गुप्ता ने कार्यशाला में उद्भव कार्यक्रम, उपचारात्मक शिक्षण व्यवस्था सहित रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा  प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शिक्षकों को बताया कि छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए कॉलेज में जूडो की ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं उद्भव कार्यक्रम के तहत कमजोर छात्रों को अलग से कोचिंग और उपचारात्मक शिक्षा व्यवस्था के तहत कक्षा नौ में जो छात्र कमजोर होंगे उन्हें 45 दिन तक गणित, विज्ञान व अंग्रेजी विषय की कोचिंग दी जानी है। अभियान प्रभारी अशोक मिश्रा ने बताया कि 45 दिनों तक कोचिंग देने वाले शिक्षकों को दो हजार रुपये भी मिलेंगे। वहीं कॉलेज में शिक्षक ना होने की दशा में बाहर से भी शिक्षक बुलाए जा सकेंगे। इस मौके पर राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed