फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two cricket stars from the Terai region have enhanced the district's prestige.

Lakhimpur Kheri News: तराई के दो क्रिकेट सितारों ने बढ़ाया जिले का मान

Sat, 05 Sep 2026 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 05 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two cricket stars from the Terai region have enhanced the district's prestige.
पहली बार बिजुआ ब्लॉक से यूपी टी 20 लीग में पहुंचे पवन का स्वागत करते गांव के लोग। संवाद
निघासन/भीरा। तराई के दो छोटे गांवों से निकले युवा क्रिकेटरों ने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अयोध्यापुरवा के कुमार विशेष का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-17 क्रिकेट टीम में हुआ है। वहीं, बिजुआ के पवन कुमार ने यूपी टी20 लीग में कानपुर सुपरस्टार्स की ओर से खेलकर पहचान बनाई है।
विज्ञापन

सिंगाही थाना क्षेत्र के दुधवा बफर जोन की गोद में बसे अयोध्यापुरवा गांव के कुमार विशेष ने सीमित संसाधनों के बीच अपनी प्रतिभा साबित की। स्कूल क्रिकेट से शुरुआत कर उन्होंने जोनल और रीजनल स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। अब उनका चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-17 क्रिकेट टीम में हुआ है।
विज्ञापन

कुमार ने आईसीएसई बोर्ड की ओर से आयोजित जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में काल्विन तालुकेदार कॉलेज का प्रतिनिधित्व किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन रीजनल स्तर के लिए हुआ। रीजनल टूर्नामेंट में उन्होंने लखनऊ नार्थ टीम की ओर से खेलते हुए आक्रामक बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीजनल टूर्नामेंट में कुमार की 23 गेंदों पर नाबाद 76 रन की पारी खास चर्चा में रही। लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें प्रदेश की अंडर-17 टीम में जगह मिली।
छोटे से गांव से प्रदेश की टीम तक पहुंचने का कुमार का सफर क्षेत्र के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बना है। उनकी सफलता पर ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए प्रदेश की टीम में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
----
पवन का बस्ताैला चाैराहे पर स्वागत
विकास खंड बिजुआ के छोटे से गांव से निकले पवन कुमार ने यूपी टी20 लीग में खेलकर पहचान बनाई है। बिजुआ ब्लॉक के इतिहास में पहली बार कोई खिलाड़ी यूपी टी20 लीग जैसी बड़ी प्रतियोगिता में खेला है।
कानपुर सुपरस्टार्स के खिलाड़ी पवन के लौटने पर शनिवार को बस्तौला चौराहे पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस सीजन में कानपुर सुपरस्टार्स का टीम के तौर पर प्रदर्शन खास नहीं रहा, लेकिन खिलाड़ी के तौर पर पवन ने अपने खेल से लोगों का दिल जीता।
बस्तौला पहुंचते ही युवाओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। फूल-मालाएं पहनाईं। इसके बाद बस्तौला से छोटा रोड शो करते हुए समर्थक पवन को उनके गांव तक लेकर गए।

बाबा लक्खीशाह बंजारा सेवा समिति ने उन्हें फूल-माला पहनाकर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष रामजी सिंह नायक, आदिराम सिंह, संजय सिंह, योगेंद्र सिंह, सरजीत सिंह, दिनेश सिंह, जगदीश सिंह, शिशुपाल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

पहली बार बिजुआ ब्लॉक से यूपी टी 20 लीग में पहुंचे पवन का स्वागत करते गांव के लोग। संवाद

पहली बार बिजुआ ब्लॉक से यूपी टी 20 लीग में पहुंचे पवन का स्वागत करते गांव के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed