फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   New circle rates for land will be implemented, stamp duty will increase by 12%

Lakhimpur Kheri News: जमीन के नए सर्किल रेट लागू, 12 फीसदी बढ़ेगा स्टांप शुल्क

Sat, 05 Sep 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 05 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
New circle rates for land will be implemented, stamp duty will increase by 12%
नए सर्किल रेट लागू करने के साथ विभाग ने तैयार किया नया लोगो। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में जमीन, मकान, खेत और प्लॉट खरीदना महंगा हो गया है। प्रशासन ने अलग-अलग क्षेत्रों में 10 से 12 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाकर नए रेट लागू कर दिए हैं। इससे एआईजी स्टांप के अनुसार एक साल में 10 से 12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलने का अनुमान है।
विज्ञापन

शहर में सबसे महंगी जमीन थरवरनगंज की है। यहां नई दर 34,200 रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गई है। गुड़ मंडी 33,600 रुपये प्रति वर्ग मीटर के साथ दूसरे नंबर पर है। बाजार की दर 30,800, आवास विकास कॉलोनी की 20,900, नई बस्ती की 19,000, बाजेपई कॉलोनी की 17,200, पंजाबी कॉलोनी की 17,000, द्वारिकापुरी की 14,100 और काशीनगर, अर्जुनपुरवा व कीरतनगर की 13,400 रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गई है। बरखेड़वा में यह दर 11,200 रुपये है। शहर में जमीन के रेट 12 प्रतिशत बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

निघासन, पलिया और धौरहरा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सर्किल रेट 10 प्रतिशत बढ़ाए गए हैं। सर्किल रेट बढ़ने से संपत्ति खरीदने वालों पर स्टांप शुल्क का बोझ भी बढ़ेगा। शहरी-विकसित क्षेत्रों में संपत्ति के मूल्य का सात प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच प्रतिशत स्टांप शुल्क देना होगा। यानी एक लाख रुपये की जमीन पर शहरी क्षेत्र में सात हजार और ग्रामीण क्षेत्र में पांच हजार रुपये स्टांप शुल्क लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
जितनी चौड़ी सड़क, उतनी महंगी जमीन
शहर की प्रमुख सड़कों के किनारे जमीन की दर अधिक है। गुरुनानक स्कूल से हीरालाल धर्मशाला होते हुए खुशवक्तराय चौराहा, गांधी विद्यालय से हीरालाल धर्मशाला, संकटा देवी पुलिस चौकी होते हुए भुईफोरवानाथ चौराहा से सरकारी कोल्ड स्टोरेज तक सड़क के दोनों ओर दर 68,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर है।

हमदर्द दवाखाना तिराहा से कोऑपरेटिव बैंक चौराहे तक 58,700 रुपये, गांधी विद्यालय से आगा साहब कोठी होते हुए राजापुर चौराहे तक 35,500 रुपये, आगा साहब कोठी वाया डीएम निवास से नौरंगाबाद चौराहे तक 25,400 रुपये, शाहपुरा कोठी से नौरंगाबाद सीमा समाप्ति तक 25,400 रुपये और इमली चौराहे से आनंद टॉकीज-भुईफोरवानाथ चौराहे तक 30,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर हो गई है।

------------शनिवार से नए सर्किल रेट लागू हो गए हैं। इससे एक साल में 10 से 12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलने का अनुमान है।
-अमिताभ कुमार, एआईजी स्टांप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed