फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wages worth Rs 1.85 lakh stuck for a year, investigation fails to resolve

Lakhimpur Kheri News: 1.85 लाख की मजदूरी एक साल से अटकी, जांच में भी नहीं निकला हल

Sun, 20 Sep 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 20 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Wages worth Rs 1.85 lakh stuck for a year, investigation fails to resolve
लखीमपुर खीरी। निघासन ब्लॉक की ग्राम पंचायत दौलतापुर में राजमिस्त्री और मजदूरों की करीब 1.85 लाख रुपये मजदूरी एक साल से अटकी है। अप्रैल से जुलाई 2025 तक काम कराया गया, लेकिन भुगतान नहीं हुआ।
विज्ञापन

शिकायत के बाद जांच में मजदूरी बकाया होने की पुष्टि हुई और जल्द भुगतान की बात कही गई, फिर भी मजदूरों को पैसा नहीं मिला। ग्राम पंचायत के मजरा कोरियाना, संपर्क मार्ग पर पुलिया, प्राथमिक विद्यालय सुर्जीपुरवा और बचैलाफार्म के खेल मैदान में राजमिस्त्री व मजदूरों से काम कराया गया था।
विज्ञापन

लगातार आश्वासन के बाद भी भुगतान नहीं मिला तो जून, 2026 में मजदूरों ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी और डीएम से शिकायत की। निघासन एडीओ की जांच में मजदूरी बकाया मिली। शिकायत में भुगतान न होने के अलावा भी कई आरोप थे, लेकिन जांच अधिकारी ने कई तथ्यों को दरकिनार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों ने अब नवागत सीडीओ को संबोधित पत्र भेजकर भुगतान की मांग की है। बीडीओ जयेस कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को संबंधित सचिव को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।

जिला विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मामले को दिखवाया जाएगा। इतने दिन बाद भी मजदूरी रोकने की वजह पता की जाएगी। किसी स्तर पर लापरवाही मिली तो संबंधित पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed