फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   VBG Ramji Yojana's scope expanded, 57 new works included

Lakhimpur Kheri News: वीबीजी रामजी योजना का दायरा बढ़ा, 57 नए काम किए शामिल

Sun, 20 Sep 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 20 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
VBG Ramji Yojana's scope expanded, 57 new works included
लखीमपुर खीरी। विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबीजी रामजी) योजना का दायरा बढ़ा दिया गया है। जिले में योजना के तहत अब 57 नए काम भी कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन

पहले 318 कार्य अनुमन्य थे। नए काम शामिल होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 375 हो गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के साथ विकास कार्यों के विकल्प भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन

भारत सरकार ने एक दिन पहले नए कामों को शामिल करने की मंजूरी दी है। पहले चकरोड पटाई आदि काम योजना में शामिल नहीं थे। अब इन्हें भी अनुमन्य कार्यों में शामिल किया गया है। पानी की कमी वाले क्षेत्रों में जल रिचार्ज समेत जल संरक्षण से जुड़े काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त श्रम रोजगार अमित सिंह परिहार ने बताया कि नए कार्यों में जल संचयन संरचनाओं का निर्माण और पुनर्निर्माण, वर्षा जल संचयन और जलजमाव वाली भूमि का सुधार कराया जा सकेगा। ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, ग्रामीण पुस्तकालय और सार्वजनिक भवनों का निर्माण भी कराया जा सकेगा।
इसके अलावा किचेन शेड, अतिरिक्त कक्षा कक्ष, प्रयोगशाला, खेल मैदान और श्मशान घाट का निर्माण कराया जा सकेगा। प्रधानमंत्री आवास में अनुमन्य कार्य भी कराए जा सकेंगे। ग्रामीण हाट, साप्ताहिक बाजार, खाद्य भंडारण और शीतभंडारण इकाइयों समेत अन्य काम भी नए अनुमन्य कार्यों में शामिल किए गए हैं।

नए कामों से मजदूरों को उनके घरों के पास ही रोजगार उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। दो अक्तूबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में खुली बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed