फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lekhpal will leave the work of additional areas from 22

Lakhimpur Kheri News: 22 से अतिरिक्त हल्कों का काम छोड़ेंगे लेखपाल

Sun, 20 Sep 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 20 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal will leave the work of additional areas from 22
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। तहसील अध्यक्ष अमित दीक्षित और तहसील मंत्री बृजेश वर्मा ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते कार्यभार, संसाधनों की कमी, लंबित पदोन्नति और वेतन विसंगति समेत विभिन्न समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं हुआ है। लेखपालों पर जनकल्याणकारी योजनाओं, किसान हितैषी कार्यक्रमों, राजस्व अभिलेखों के अद्यतन, विरासत, नामांतरण, पैमाइश, ई-गवर्नेंस, आपदा प्रबंधन और कानून-व्यवस्था समेत कई कार्यों की जिम्मेदारी हैं।
विज्ञापन

लेखपालों ने कहा कि वे लंबे समय से तकनीकी और ऑनलाइन कार्य भी कर रहे हैं। ऐसे में पद को तकनीकी घोषित करने के साथ उच्च तकनीकी संसाधन, लैपटॉप और मोबाइल उपलब्ध कराने की मांग की गई है। मांगें पूरी न होने पर 22 सितंबर से प्रदेश के सभी लेखपाल अपने मूल हल्के में कार्य करेंगे और अतिरिक्त हल्कों का बहिष्कार कर प्रभार सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed