{"_id":"6aaed77f586c4847160e6f04","slug":"mother-in-law-and-father-in-law-arrested-in-the-case-of-death-of-newly-married-woman-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-185469-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नवविवाहिता की मौत के मामले में सास और ससुर किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नवविवाहिता की मौत के मामले में सास और ससुर किए गिरफ्तार
Sun, 20 Sep 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
महेवागंज/शारदानगर। दहेज हत्या के नौ दिन पुराने मामले में पुलिस ने शनिवार को मृतका की सास मधुराना और ससुर अयोध्या प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। पति समेत पांच आरोपी अभी नहीं पकड़े गए हैं।
शारदानगर की सिंचाई कॉलोनी निवासी सिपाही सुधीर की पत्नी मानसी (26) का नौ सितंबर को ससुराल में साड़ी के फंदे से लटका शव मिला था। फूलबेहड़ के अशोगापुर निवासी सुरेश कश्यप ने दहेज के लिए बेटी की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया था। तहरीर और पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पति सुधीर समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या, प्रताड़ना समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। सीओ विवेक तिवारी ने बताया कि दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पति सुधीर गोंडा जिले में सिपाही पद पर तैनात है। पांच अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। संवाद