फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   villagers feared due to level rise of Sharda

कई घरों को लील चुकी शारदा  के निशाने पर है पूरा गांव

Mon, 17 Jul 2017 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो,लखीमपुर खीरी Updated Mon, 17 Jul 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
villagers feared due to level rise of Sharda
- फोटो : अमर उजाला

एक वक्त के खाने का इंतजाम तक नहीं कर सका प्रशासन             

विज्ञापन

पलिया तहसील के ढखिया गांव में 20 घरों को लील चुकी शारदा नदी के निशाने पर पूरा गांव है। कटान इतनी तेजी से हो रहा है कि पिछले 48 घंटे में नदी के कटान से 20 घर कट चुके हैं। मदद के नाम पर पांच ग्रामीणों को सरकारी इमदाद और करीब 12 लोगों को महज तिरपाल और खाली पिपिया देकर महज खाना पूरी की है। घर के प्रत्येक सदस्य अपने घरों को दिन-रात तोड़ने में लगे हैं। घर के चूल्हे ठंडे पड़े हैं, छोटे-छोटे बच्चे भूख से बिलबिला रहे हैं।              

बिजुआ ब्लॉक का ढखिया गांव में पिछले साल शारदा नदी ने कटान कर पांच घरों को लील लिया था। इस बार दस दिन पहले शारदा ने कटान शुरू किया था तब एक दो घरों को शारदा ने अपना निशाना बनाया था। लेकिन चार दिनों में शारदा ने गांव के 20 घरों को काट कर अपनी आगोश में ले लिया है। रविवार की रात कटान में इतनी तेजी थी कि सरकारी खड़जा और बिजली के दो पोल भी नदी में समा गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed