फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uncontrolled car collided with a tree, businessman died

Lakhimpur Kheri News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, व्यापारी की मौत

Fri, 31 Mar 2023 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car collided with a tree, businessman died
नीरज कुमार (फाइल फोटो)
धौरहरा। कस्बे से आठ किलोमीटर दूर स्थित कोनिया गांव के चार लोग नैमिषारण्य में ललिता देवी के दर्शन करने के बाद वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में नैमिषारण्य-कल्ली मार्ग पर खरगापुर गांव के पास सुबह करीब छह बजे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक व्यापारी की मौत हो गई और उनके परिवार के तीन लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

कानिया निवासी नीरज शुक्ला पुत्र अवधेश शुक्ला कार चला रहे थे। नीरज की आंख लगने के कारण कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इससे घटनास्थल पर ही 40 वर्षीय नीरज की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी पूनम (35), अरविंद शुक्ला (45) और उनकी पत्नी विनोद कुमारी शुक्ला (40) घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को सीएचसी मछरेटा में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सीतापुर के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। परिवारीजनों के अनुसार नीरज शुक्ला सगे दो भाई थे, जिसमें नीरज छोटे हैं। उनकी शादी तंबौर थाना के गांव रामरूड से 1995 में पूनम से हुई थी। विवाह के कुछ वर्षों बाद यह सिसैया चौराहा पर हार्डवेयर की दुकान चला रहे थे। इनकी दो संतानें हैं। जिसमें बड़ी लड़की (19) जो इंटर पास कर बरेली में पढ़ाई कर रही है। छोटा बेटा (17) वर्ष है जो लखनऊ में रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed