फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Traffic stopped, vehicles passing through slippery bridge at risk

Lakhimpur Kheri News: आवागमन बंद, रपटा पुल से जोखिम के बीच गुजरे वाहन

Sun, 15 Sep 2024 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Traffic stopped, vehicles passing through slippery bridge at risk
पलिया-निघासन मार्ग पर भी चलने लगा बाढ़ का पानी।
पलियाकलां। बाढ़ के पानी ने पलिया आवागमन करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पलिया-भीरा मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद है। निघासन-पलिया मार्ग पर भी बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है। अगर निघासन मार्ग से आवागमन बंद हुआ तो पलिया का जिला मुख्यालय से संपर्क कट जाएगा।
विज्ञापन

शारदा का पानी पलिया-भीरा मार्ग पर सुबह से ही बोझवा स्थित रपटा पुल पर तेज बहाव के साथ बहने लगा। तेज बहाव के बावजूद बसें और वाहनों की आवाजाही शारदा पुल से भीरा के लिए होती रही। जान जोखिम में डालकर बस चालक व अन्य वाहन चालक रपटा पुल से वाहनों को निकालते रहे।
विज्ञापन

हालांकि पानी ज्यादा बढ़ने के बाद यहां पर भी पुलिस ने आवागमन बंद करा दिया। भीरा-पलिया मार्ग पर अतरिया के पास से आवागमन शुक्रवार को ही बंद कर दिया गया था। शनिवार को पुलिया के आगे सड़क पर चार फुट से अधिक पानी क्रॉस कर बहता रहा। पुलिस ने अतरिया क्रॉसिंग पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। शहर में पानी घुसने के बाद सिनेमा चौराहे पर भी बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
निघासन मार्ग पर भी चलने लगा पानी
मझगईं। पलिया-निघासन मार्ग पर मलिनियां के पास सड़क पर बाढ़ का पानी चलने लगा है। पलिया से जिला मुख्यालय जाने के लिए यही एक मात्र मार्ग है, जिस पर लगातार आवाजाही जारी थी। शनिवार को दोपहर बाद इस मार्ग पर भी पानी क्रॉस कर बहने लगा है। मझगईं के मजरा नयापुरवा गांव में बाढ़ का पानी तेजी से भरने लगा है। नौगवां कस्बा से खालेपुरवा जाने वाले एक मात्र मुख्य रास्ते पर गुरुद्वारा के पास से बाढ़ का पानी सड़क पर चल रहा है। बाढ़ आने पर नयापुरवा, खालेपुरवा, पंछी फार्म, दुबहा समेत अन्य गांव टापू बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed