{"_id":"64fcbb9607985313d006c476","slug":"today-is-the-last-chance-for-admission-for-class-9th-and-11th-students-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-5391-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नौंवी और 11वीं के बच्चों को प्रवेश के लिए आज आखिरी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नौंवी और 11वीं के बच्चों को प्रवेश के लिए आज आखिरी मौका
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड में कक्षा नौ से 11वीं तक छात्र-छात्राएं अब 10 सितंबर तक दाखिला ले सकेंगे। प्रवेश के लिए आज आखिरी दिन है। बोर्ड की तरफ से दाखिले की बढ़ी हुई समयसारिणी जारी कर दी गई। पहले बिना विलंब शुल्क के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में प्रवेश की अंतिम तिथि दस अगस्त थी।
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 9वीं और 11वीं के छात्र छात्राओं के पंजीकरण का आज आखिरी दिन है। बोर्ड की वेबसाइट रात्रि 12 बजे तक चलेगी। इस दौरान छूटे हुए संस्था के पदाधिकारी छात्र-छात्राओं का पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद त्रुटि सुधारने के लिए संस्था को एक और मौका दिया जाएगा। शिक्षक वेबसाइट पर जाकर छात्र-छात्राओं का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय और फोटो की जांच करेंगे। यह कार्य 11 से 13 तक कार्य किया जाएगा।
ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्र-छात्राओं के विवरण की जांच के बाद यदि कोई संशोधन जरूरी है, तो स्कूल के प्रधानाचार्य 14 से 20 सितंबर के बीच बोर्ड की वेबसाइट पर कर सकेंगे। इस दौरान किसी नए छात्र-छात्रा का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके पश्चात प्रधानाचार्य पंजीकृत विद्यार्थियों की फोटोयुक्त नामावली व कोषपत्र की प्रति डीआईओएस कार्यालय में 30 सितंबर तक जमा करेंगे।