फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger reached Gola range forest again from Malani

Lakhimpur Kheri News: मैलानी से गोला रेंज जंगल फिर पहुंचा बाघ

Mon, 07 Jul 2025 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tiger reached Gola range forest again from Malani
बरौंछा नाला से सटे जंगल की झाड़ियों में छिपा बैठा बाघ।स्त्रोत- सोशल मीडिया।
बांकेगंज। मैलानी और गोला रेंज की सीमा से सटे बरौंछा नाला क्षेत्र में तीन माह के अधिक समय से सक्रिय बाघ एक बार फिर बांकेगंज-कुकरा मार्ग पार कर गोला रेंज की और पहुंच गया।
विज्ञापन

हालांकि मैलानी रेंज जंगल में पिछले दिन से प्रवास के दौरान बाघ न तो आबादी के पास पहुंचा न ही किसी पालतू मवेशी पर हमला किया। रविवार सुबह यहां से चहलकदमी करता हुआ निकला बाघ बांकेगंज-कुकरा मार्ग पार कर गोला रेंज की कलिंजरपुर बीट जंगल किनारे पहुंचा।
विज्ञापन

सड़क किनारे उगीं झाड़ियों में काफी देर तक बैठा रहा। यह देख उधर से गुजर रहे चौपहिया वाहन सवारों ने फोटो मोबाइल फोन में कैद किए। वीडियो बनाने से पहले वह जंगल में चला गया। लोगों की सूचना पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने पगचिह्न देखकर बाघ मौजूदगी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर गोला संजीव तिवारी ने बताया कि सूचना मिली है। निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों और राहगीरों को सतर्कता बरतनी चाहिए। बाघ दिखलाई पड़ने पर सूचना तत्काल वन विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed