{"_id":"66c3ad7931372ce0aa0900f4","slug":"three-miscreants-looted-lakhs-of-rupees-from-a-bike-riding-youth-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-127328-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तीन बदमाशों ने बाइक सवार युवक से लाखों रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तीन बदमाशों ने बाइक सवार युवक से लाखों रुपये लूटे
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र में रविवार शाम बाइक सवार युवक को रोककर तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर लाखों रुपये लूट लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
थाना फरधान क्षेत्र के ग्राम सेमरा निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह बाइक से कस्ता जा रहा था। तभी गांव कोरैया तालुकेदारी के पास तमंचे के बल पर कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और उससे 2.75 लाख रुपये लूट लिए। बेहजम पुलिस ने बताया कि किसी युवक ने फोन किया था कि धर्मेंद्र के साथ लूट हुई है, लेकिन पीड़ित ने स्वयं फोन नहीं किया था।
थानाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित को बुलाया जा रहा, लेकिन वह अभी तक आया नहीं है। इधर, सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जुआ खेले जाने के बाद रुपये हार-जीत का मामला लग रहा है। लूट की सूचना गलत लग रही है। जांच की जा रही है। अगर झूठी सूचना निकली तो सूचना देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।