{"_id":"68262fbae67d0c62790bd967","slug":"three-accused-of-cow-slaughter-arrested-search-for-two-continues-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-145877-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गोकशी के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गोकशी के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में आरोपी व बरामद कार-संवाद
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र में गोकशी के तीन आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से पशु को काटने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
गदियाना प्रधान अखिलेश वाजपेयी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि आठ अप्रैल को गांव गदियाना व जंगलीनाथ के बीच गन्ने के खेत में गोवंश के अवशेष मिले थे। इसकी जांच बिजुआ चौकी इंचार्ज बृजेश मौर्य के एसआई को दी गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को भीरा के पास नहर रोड के किनारे बनी मजार के निकट खड़ी एक पिकअप की घेराबंदी की।
पिकअप सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें थाना भीरा के हासिमटांडा निवासी वारिस, पीलीभीत के थाना पुरनपुर के भगवंतापुर निवासी अजमत उर्फ डाली व बरेली के थाना इज्जतनगर के परतापुर चौधरी निवासी आसिफ शामिल हैं।
आरोपियों ने बताया कि उनके दो साथी, कल्लू और गुड्डू भाग गए हैं। पुलिस ने पिकअप व उसमें रखे पशु काटने वाले उपकरण भी बरामद किए। भीरा एसओ सुनील मलिक ने बताया कि अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद