फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   This is today's India, if anyone teases you, you will not be spared: Yogi

ये आज का भारत है, कोई छेड़ेगा तो छोड़ेगा नहीं : योगी

Sun, 27 Apr 2025 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
This is today's India, if anyone teases you, you will not be spared: Yogi
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। शारदा नदी तट पर चैनलाइजेशन कार्य का निरीक्षण करने पलियाकलां पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह नया भारत किसी को छेड़ता नहीं है और अगर किसी ने छेड़ा है तो उसको छोड़ेगा नहीं। इसी जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हम लोगों ने उत्तर प्रदेश को माफिया मुक्त बनाया। राज्य को अराजकता व दंगों से मुक्त किया और विकास की प्रक्रिया में तेजी के साथ उभरते हुए इसे अग्रणी अर्थव्यवस्था के रूप में लाकर खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


शनिवार को जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि सभ्य समाज में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षा, सेवा और सुशासन का जो मॉडल है वह विकास, गरीब कल्याण और सबकी सुरक्षा पर आधारित है। लेकिन, जब कोई सुरक्षा में सेंध लगाने का दुस्साहस करेगा तो जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत उसको उसी की भाषा में समझाने के लिए आज का भारत तैयार है। शारदा नदी में हर साल बाढ़ आती है। उससे पलिया और निघासन क्षेत्र के लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ता है। उससे बचाव के लिए चैनलाइजेशन का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन




गन्ना भुगतान न करने वाली मिलों की नीलामी की जाएगी

मुख्यमंत्री ने गन्ना भुगतान के मामले में कहा कि आपने देखा होगा 2017 के पहले गन्ना किसानों का 10-10 वर्षों का बकाया रहता था। आज एक साल का भी बकाया किसानों का नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 122 चीनी मिलें चल रही हैं, जिसमें करीब 105 मिलें ऐसी हैं, जो एक सप्ताह के अंदर गन्ना मूल्य का भुगतान कर रही हैं। जो 17 मिलें बची हैं, उनकी लेटलतीफी का भी समाधान निकाल रहे हैं। किसी किसान का रुपया नहीं डूबेगा। क्योंकि चीनी मिलों का कब्जा प्रदेश सरकार के पास है और अगर कोई दिक्कत करेगा तो हम चीनी मिल की नीलामी करके पहले गन्ना किसानों का भुगतान करेंगे और उसके बाद मिल मालिक को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed