फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The young man found unconscious died on the third day

Lakhimpur Kheri News: अचेत मिले युवक की तीसरे दिन मौत

Thu, 22 May 2025 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
The young man found unconscious died on the third day
खीरी टाउन। अचेत मिले थाना खीरी क्षेत्र के लोनियनपुरवा निवासी 28 वर्षीय युवक की इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय तीसरे दिन मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को असम रोड पर रखकर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने किसी तरह जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

खीरी थाना क्षेत्र के लोनियनपुरवा निवासी अवधराम मंगलवार देर रात को लापता हो गया था। बाद में वह घर से कुछ ही दूरी पर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। चाचा राम बहादुर ने बताया कि परिजन अवधराम को नकहा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार को परिजन उसे लखनऊ इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया सूचना खीरी पुलिस को दी गई लेकिन तीन दिन में पुलिस हमलावरों को तलाश नहीं कर पाई।
विज्ञापन

इधर युवक की मौत से नाराज परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर अशोगापुर के पास शव को सड़क पर रखकर जाम कर लगा दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे जाम होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हल्का बल प्रयोग करने के बाद परिजनों ने शव को रास्ते से हटाया, जिसके बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed