फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The tenure of 15 roadways buses of Gola depot is over, auction soon

Lakhimpur Kheri News: गोला डिपो की 15 रोडवेज बसों का कार्यकाल पूरा, नीलामी जल्द

Mon, 31 Mar 2025 10:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
The tenure of 15 roadways buses of Gola depot is over, auction soon
लखीमपुर/ गोला गोकर्णनाथ। गोला डिपो की 15 रोडवेज बसों की सोमवार को समय सीमा पूरी हो गई है। अप्रैल के पहले हफ्ते में अब इन बसों की नीलामी की जाएगी। निगम से एक साथ दो दर्जन से अधिक बसें कम होने से परिवहन निगम को सेवा में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आएगी, ऐसा अधिकारी दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

गोला डिपो के पास वर्तमान में निगम की 104 और अनुबंध की 29 बसें हैं, जो दिल्ली, हरिद्वार, पीलीभीत, बरेली, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, आजमगढ़, अलीगढ़ आदि मार्गों पर चलती हैं। निगम की बसें लंबी दूरी, जबकि अनुबंध की बसें लोकल स्तर पर चलाई जाती हैं। गोला डिपो की 15 बसों का कार्यकाल 31 मार्च को पूरा हो गया। इसके बाद यह बसें कंडम घोषित हो जाएगी और इनके संचालन पर रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

गोला डिपो के एआरएम महेश चंद्र कमल ने बताया कि 15 बसों का कार्यकाल पूरा हो गया है। अप्रैल के पहले हफ्ते में इन बसों की नीलामी कर दी जाएगी। नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई बसें मिल जाएगी। डिपो के पास पर्याप्त संख्या में बसें हैं, ऐसे में कोई भी रूट प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed