{"_id":"688e59d43389a4c86f01e034","slug":"the-temple-came-under-the-threat-of-sharda-river-erosion-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-152312-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शारदा की कटान की जद में आया मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शारदा की कटान की जद में आया मंदिर
Sun, 03 Aug 2025 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
मंदिर का कटान करती शारदा नदी। स्रोत: ग्रामीण
महेवागंज/फूलबेहड़। शारदा नदी इन दिनों कटान का कहर बरपा रही है। गांव घोसियाना के बाद समीप के ग्रंट न.12 गांव में भू-कटान शुरू कर दिया है। इससे ग्रामीणों की नींदे उड़ गई हैं।
फूलबेहड़ की ग्राम पंचायत जंगल नं 11 के मजरा घोसियाना में अब तक तीन पक्के घर नदी में समा चुके हैं। शुक्रवार को वसीम का घर कटने के बाद नदी खाली पड़ी जमीन को निगल रही है। इसके समीप ग्रंट 12 में शनिवार से कटान शुरू हो गया। गांव किनारे स्थित मंदिर नदी की जद में आ गया है। मंदिर की चहारदीवारी गिर चुकी है। टाइल्स लगे किनारे कट रहे हैं। मंदिर से चंद कदमों की दूरी पर आबादी है। गांव की तरफ बढ़ती नदी को देख ग्रामीण भयभीत हैं। वे शारदा से शांत होने की प्रार्थना कर रहे है।