फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ambedkar statue reinstalled at disputed site, police remove it

Lakhimpur Kheri News: विवादित स्थल पर फिर स्थापित की आंबेडकर प्रतिमा, पुलिस ने हटवाई

Sat, 19 Sep 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 19 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue reinstalled at disputed site, police remove it
निघासन। कोतवाली क्षेत्र के गांव सरपतहा में जमीन को लेकर चल रहा विवाद बृहस्पतिवार को एक बार फिर गरमा गया। एक पक्ष ने विवादित स्थल पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और प्रतिमा को वहां से हटवा दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाते हुए न्यायालय के आदेश का पालन करने की हिदायत दी।
गांव सरपतहा गांव में आबादी की एक जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद है। इसी वर्ष 15 अप्रैल को भी इसी जमीन पर मेज रखकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। उस समय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया था।
विज्ञापन

करीब पांच महीने बाद बृहस्पतिवार को इसी जमीन पर दोबारा प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पुनई दास पक्ष के लोग विवादित भूमि पर ईंटों की दीवार बनाने के साथ प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास कर रहे थे। जानकारी होने पर तोताराम पक्ष ने विरोध किया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पीआरवी के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ शिवम कुमार और कोतवाल गोपाल नारायण सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में एसडीएम यदुवीर सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया और विवादित स्थल पर बिना अनुमति स्थापित की गई प्रतिमा को हटवा दिया।
बताया गया कि भूमि संबंधी मामला न्यायालय में विचाराधीन है। प्रशासन ने दोनों पक्षों से कहा कि वे न्यायालय में अपने पक्ष की पैरवी करें और न्यायालय के आदेश का पालन करें।
विवाद की जानकारी मिलने पर भीम आर्मी के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर माहौल शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस की मौजूदगी में मामला शांत होने के बाद गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। शुक्रवार को एडीशनल एसपी पूर्वी पवन गौतम ने भी पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली।

सीओ शिवम कुमार ने बताया कि बिना अनुमति विवादित भूमि पर प्रतिमा स्थापित किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। दोनों पक्षों को समझाकर न्यायालय के आदेश का इंतजार करने और उसका अनुपालन करने के लिए कहा गया है। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed