फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The second list of candidates Today will be dealt Niyuktiptr

दूसरी सूची के अभ्यर्थियों को आज बांटे जाएंगे नियुक्तिपत्र

Wed, 04 Feb 2015 06:44 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 04 Feb 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में डायट ने 4,113 प्रशिक्षु शिक्षकों की दूसरी कटआफ सूची जारी कर दी है। इन अभ्यर्थियों को बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय सदर और प्राथमिक विद्यालय महराजनगर में नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. ओपी राय ने बताया कि प्रशिक्षु शिक्षकों को बृहस्पतिवार को एक बजे से नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। जो व्यवस्था बनाई गई है उसके अनुसार महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिक विद्यालय महाराजनगर में तथा पुरुष अभ्यर्थियों को प्राथमिक विद्यालय सदर में नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। नियुक्ति पत्र वितरण स्थल पर छह काउंटर बनाए जाएंगे। इसमें सामान्य महिला और पुरुष के अलग-अलग काउंटर होंगे। व्यवस्था की देखरेख के लिए कई खंड शिक्षा अधिकारियों को भी लगाया गया है। अभ्यर्थियों के लिए दोनों वितरण स्थलों पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी।
विज्ञापन

नौ प्रशिक्षु शिक्षकों की नियुक्ति निरस्त
लखीमपुर खीरी। बीएड में मानक से कम अंक होने तथा आवेदन तिथि तक बीएड पूरा न होने के कारण डायट प्राचार्य ने नौ प्रशिक्षु शिक्षकों की नियुक्ति रद्द कर दी है। बीएसए ने सभी शिक्षकों को इसकी सूचना भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने आवेदन में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए बीएड में न्यूनतम 45 प्रतिशत तथा आरक्षित श्रेणी में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की अर्हता निर्धारित की  थी। जब विभाग ने आवेदन मांगे तो सभी ने आवेदन कर दिए। काउंसिलिंग के समय इन लोगों को मना किया गया तो यह लोग न्यायालय चले गए। न्यायालय ने आदेश किया कि सभी की काउंसिलिंग की जाए। इस पर सभी की काउंसिलिंग कर ली गई। इसके अलावा ऐसे लोगों ने भी काउंसिलिंग करा ली जिनका बीएड पूरा नहीं था। इन लोगों काटीईटी के अंकों के आधार पर कटआफ सूची में नाम भी आ गया। ऐसे सभी लोगों ने आनन-फानन में नियुक्ति पत्र लेकर कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। बाद में जांच करने पर इन सभी के मानक पूरे नहीं मिले। इसके बाद डायट प्राचार्य ने इस तरह के नौ लोगों के चयन निरस्त करने की सूचना बीएसए को दी। बीएसए ने सभी नौ प्रशिक्षु शिक्षकों को उनका चयन निरस्त करने संबंधी सूचना भेज दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed