फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The road connecting 20 villages started crumbling as soon as it was built

Lakhimpur Kheri News: बनते ही उखड़ने लगी 20 गांवों को जोड़ने वाली सड़क

Fri, 30 Aug 2024 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
The road connecting 20 villages started crumbling as soon as it was built

विज्ञापन
धौरहरा। मंडी समिति की ओर से निर्माणाधीन धौरहरा-ढखेरवा हाईवे को जोड़ने वाली सड़क बनते ही उखड़ने लगी है। दरअसल अभी सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ है और दूसरी ओर सड़क उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने निर्माण में मानकाें की अनदेखी का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री व डीएम को शिकायत भेजी है।

धौरहरा-ढखेरवा हाईवे को जोड़ने वाली लंबइया पुल से होलगढ़ गांव तक की सड़क का निर्माण मंडी समिति करा रही है। यह सड़क होलगढ़, राजापुर, देवीदीन पुरवा, अंगनेपुरवा, गोसाइनपुरवा, बेहननपुरवा, नैनापुर, अकठी सहित करीब 20 गांवों को आपस में जोड़ती है। निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी का आलम यह है कि कार्य पूरा होने से पहले ही सड़क उखड़ने लगी है।
विज्ञापन

इस मार्ग से रोजाना 15 से 20 हजार की आबादी का आवागमन होता है। जिला पंचायत सदस्य अनिल वर्मा, नरेंद्र वर्मा, रामजस, छंगालाल यादव, रामसनेही मौर्या, जगदीश मिश्रा, रामनारायण, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम नरायन भार्गव आदि ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल से शिकायत की है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की है। मंडी समिति के सचिव ज्ञानेश शर्मा ने बताया कि अगर गुणवत्ता में कहीं कमी होगी तो ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed